देशरत्न के गुण सबके लिए हैं अनुकरणीय

Updated at : 04 Dec 2016 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
देशरत्न के गुण सबके लिए हैं अनुकरणीय

चर्चा. प्रथम राष्ट्रपति की जयंती पर हुए कार्यक्रम नवादा सदर : देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर जिले भर में कई कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. जिला चित्रांश परिवार की ओर से महावीर मार्केट में एक कार्यक्रम आयोजित कर देशरत्न की जीवनी पर चर्चा की गयी. हरि कृपाल […]

विज्ञापन

चर्चा. प्रथम राष्ट्रपति की जयंती पर हुए कार्यक्रम

नवादा सदर : देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर जिले भर में कई कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. जिला चित्रांश परिवार की ओर से महावीर मार्केट में एक कार्यक्रम आयोजित कर देशरत्न की जीवनी पर चर्चा की गयी. हरि कृपाल के नेतृत्व में कायस्थ परिवार से जुड़े प्रियशंकर प्रसाद सिन्हा, मंशु सिन्हा, टुनटुन सहित अनेक लोगों ने राजेंद्र मेमोरियल कॉलेज में स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.
इधर, कांग्रेस कार्यालय में उपाध्यक्ष रोहित सिन्हा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर जयंती मनायी गयी. देशरत्न के व्यक्तित्व व कृतित्व पर भी चर्चा की गयी. रोहित सिन्हा ने कहा कि राजेंद्र बाबू की सादगी लोगों के लिए अनुकरणीय है. उनके त्याग व बलिदान को अपनाने के लिए कांग्रेसियों ने शपथ लिया.
इस मौके पर राम नरेश सिंह, अवध किशोर सिन्हा, आनंद कश्यप, अक्षय कुमार, परमानंद सिंह, रजनीकांत दीक्षित, अजय केशरी, डॉ नुरजमा कमाल, राजकुमार, मुकेश कुमार, गायत्री देवी, अखिलेश सिंह, नंदन कुमार, गोपाल कुमार, विजय कुमार सोना व अन्य लोग मौजूद थे. दूसरी तरफ,युवा कांग्रेस के सदस्यों ने न्यू एरिया में डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी. इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रभाकर झा ने देशरत्न को सादगी की प्रतिमूर्ति बताया
इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत कुमार, विनोद कुमार पप्पू, महेश कुमार, नीलरत्न कुमार मंटू, मनोज कुमार, विजय कुमार, कृष्ण कुमार प्रभाकर, बसंत सिंह, शिवानी यादव, राजीव रंजन व अन्य मौजूद थे.इधर, भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में धूमधाम से मनायी गयी. मध्य विद्यालय अकबरपुर में प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार व बाजार में मां मथुरासिनी ज्ञान मंदिर में प्रधानाध्यापक राजेश कुमार की देखरेख में जयंती धूमधाम से मनायी गयी. मौके पर शिक्षक रामानुज पांडेय, राकेश कुमार, दिव्या कुमारी, सूरज कुमार, शुभम कुमार अन्य मौजूद थे.
कौआकोल : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती शनिवार को सरकारी व गैरसरकारी शिक्षण संस्थानों तथा राजनीतिक कार्यालयों में मनायी गयी. उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिंदीचक, वारसी महाविद्यालय पांडेय गंगौट, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विमला देवी के नेतृत्व में जदयू कार्यालय में, आरपीएस पब्लिक स्कूल भलुआही, डीआरपीएस कौआकोल, होली पब्लिक स्कूल बड़राजी व ब्राइट फ्यूचर कोचिंग सेंटर बड़राजी में उनकी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया.
वारिसलीगंज : स्थानीय विवेकानंद पब्लिक स्कूल में शनिवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी. मौके पर विद्यालय के निदेशक परमानंद ने बच्चों को डाॅ राजेंद्र प्रसाद के जीवन आधारित कई प्रमुख विशेषताओं पर विस्तार से बताया. े.
रजौली : शनिवार को प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी. प्रखंड अध्यक्ष राम रतन गिरी की अध्यक्षता में आयोजित जयंती कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच उनके क्रियाकलापों की चर्चा की गयी. मौके पर डाॅ निजामउद्दीन, इंटर विद्यालय के पूर्व प्राचार्य बालकृष्ण प्रसाद, मोहन चौधरी, टुनटुन सिंह, भोली सिंह व अन्य मौजूद थे.
हिसुआ : भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती शनिवार को प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने की. राजेंद्र बाबू के चित्र पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प चढ़ा उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद किया. मौके पर गोपाल कुमार,पारस सिंह, बांके बिहारी सिंह, शशि कुमार सिंह, श्याम सुंदर उर्फ मिनी सिंह सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे.
रोह बिहार की पावन भूमि पर जन्मे देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती शनिवार को मनायी गयी. इस मौके पर हाइस्कूल में स्थित वरीय नागरिक संघ के कार्यालय में उपस्थित लोगों ने वरीय नागरिक संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार की अध्यक्षता में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक संघ के महासचिव जय कृष्ण राउत, सचिव रामसहाय प्रसाद, संगठन सचिव गनौरी यादव, कोषाध्यक्ष शिवदानी पासवान, कमलेश प्रसाद, राजेंद्र शर्मा व अन्य मौजूद थे.
डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन