जांच में अपनाएं आधुनिक पद्धति
Updated at : 30 Nov 2016 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों को घटना की जांच के लिए दी गयी ट्रेनिंग नवादा सदर. मंगलवार को जिले के तीन दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारी को कांड अनुसंधान की नयी तकनीक की जानकारी दी गयी. रोज होते साइबर क्राइम को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों को फॉरेंसिक व हाइटेक पद्धति से घटनाओं की जांच के प्रति जानकारी दी […]
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों को घटना की जांच के लिए दी गयी ट्रेनिंग
नवादा सदर. मंगलवार को जिले के तीन दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारी को कांड अनुसंधान की नयी तकनीक की जानकारी दी गयी. रोज होते साइबर क्राइम को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों को फॉरेंसिक व हाइटेक पद्धति से घटनाओं की जांच के प्रति जानकारी दी गयी. कई मामलों में पुलिस को घटना की सही जानकारी नहीं होने पर अनुसंधान में काफी परेशानी होती है. ऐसे परेशानियों से निबटने के लिए पुलिस अधिकारियों को कई नयी तकनीक बतायी गयी.
एसपी की देखरेख में कार्यक्रम
पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन की देखरेख में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में घटना की जांच से जुड़ी कई बारीकी सवालों के जवाब से उन्हें अवगत कराया गया. फॉरेंसिक टीम से आये प्रशिक्षक राजकुमार भारती ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक अपराध की घटना में बारीकी से जांच की जरूरत होती है, ताकि उसका खुलासा हो सके. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के दौरान यह बताया कि कैमरा तीसरी आंख का काम करता है, जो बातें नंगी आंखों से ओझल हो जाती हैं, उसे कैमरा ढूंढ लेता है.
राजकुमार भारती ने बताया कि किसी भी घटना के अनुसंधान के दौरान कैमरा अपने पास ही रखे. लगभग 3 घंटे तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के सभी थानाध्यक्षों को बारीकी से जांच से संबंधित कई टिप्स दिये गये. जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आनेवाली समस्या को रखा. जिले भर के सभी सब इंस्पेक्टर की अनुसंधान से संबंधित ट्रेनिंग में पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने भी अपनी बातें रखी. उन्होंने कहा कि बढ़ते टेक्नोलॉजी के दौर में घटनाओं की जांच हाइटेक पद्धति से संभव है. पुलिस विभाग में काम करने वाले सभी अधिकारियों को हाइटेक अनुसंधान का ज्ञान जरूरी है, ताकि कांड का अनुसंधान कम समय में पूरा किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




