डाकघर खुलते ही ग्राहकों की उमड़ी भीड़

नवादा:डाक कर्मियों के दो दिनों के हड़ताल के बाद शुक्रवार को प्रधान डाक घर खुलते ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान कार्यालय खुलने के पहले से ही ग्राहक अपने कार्यो के निबटारे के लिए इंतजार कर रहे थे. कार्यालय का गेट खुलते ही मनीऑर्डर, स्पीड पोस्ट, पोस्टल ऑर्डर व अन्य कार्य के लिए […]
नवादा:डाक कर्मियों के दो दिनों के हड़ताल के बाद शुक्रवार को प्रधान डाक घर खुलते ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान कार्यालय खुलने के पहले से ही ग्राहक अपने कार्यो के निबटारे के लिए इंतजार कर रहे थे. कार्यालय का गेट खुलते ही मनीऑर्डर, स्पीड पोस्ट, पोस्टल ऑर्डर व अन्य कार्य के लिए ग्राहकों की भीड़ लग गयी. इस दौरान खास कर बिहार पुलिस फार्म लेने व स्पीड पोस्ट करने व रेलवे ड्राइवर बहाली के लिए पोस्टल ऑर्डर की खरीदारी को लेकर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी. प्रधान डाक घर परिसर में दिनों भर बिहार पुलिस रेलवे ड्राइवर व अन्य बहाली के लिये कार्यो के निबटारे को लेकर अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




