एएलटीएफ टीम ने मोहकामा जंगल से 89 लीटर शराब की बरामद

Published by : KR MANISH DEV Updated At : 01 Jan 2026 5:19 PM

विज्ञापन

NAWADA NEWS.थाना क्षेत्र की फरका बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत मोहकामा जंगल से पुलिस ने एएलटीएफ (एंटी लीकर टास्क फोर्स) की मदद से 89 लीटर शराब बरामद की है.

विज्ञापन

फोटो कैप्शन – जब्त शराब के साथ पुलिस बल प्रतिनिधि, रजौली थाना क्षेत्र की फरका बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत मोहकामा जंगल से पुलिस ने एएलटीएफ (एंटी लीकर टास्क फोर्स) की मदद से 89 लीटर शराब बरामद की है. शराब को झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था. शराबबंदी के बावजूद जंगली क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. बताया जाता है कि जंगली इलाकों में तेजी से पैसे कमाने की होड़ के कारण शराब कारोबारियों का नेटवर्क सक्रिय है. महुआ से देसी चुलाई शराब निर्माण करने वाले कारोबारी गांवों से दूर जंगलों में, पानी के स्रोतों के पास शराब बनाने का अड्डा लगाते हैं. यहां तैयार की गयी शराब आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की जाती है. कम लागत और अधिक मुनाफे के कारण इस धंधे में शामिल लोग पुलिस की कार्रवाई के बावजूद दोबारा इसी कारोबार में जुट जाते हैं. हालांकि पुलिस, उत्पाद विभाग और एएलटीएफ की ओर से शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मोहकामा जंगल में शराब की खरीद-बिक्री की जाने वाली है. सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए थाने में पदस्थापित एएसआइ संजय कुमार को एएलटीएफ टीम के साथ भेजा गया. छापेमारी के दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखे बोरे से एक-एक लीटर के पाउच में बंद कुल 89 लीटर शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KR MANISH DEV

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन