‘नौकरी छोड़ खेती से जुड़ रहे लोग’

Published at :05 Feb 2014 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
‘नौकरी छोड़ खेती से जुड़ रहे लोग’

नवादा : राज्य सरकार द्वारा किसानों व आम जनता के लिए चलायी जा रही लाभकारी योजनाओं को उनके क्षेत्रों में जाकर बताने का काम किया जा रहा है. इससे हर वैसे लोगों को पता चले की सरकार से क्या-क्या लाभ मिल रही है. कृषि रोड मैप के कारण लोग नौकरी छोड़ कर खेती से जुड़ […]

विज्ञापन

नवादा : राज्य सरकार द्वारा किसानों व आम जनता के लिए चलायी जा रही लाभकारी योजनाओं को उनके क्षेत्रों में जाकर बताने का काम किया जा रहा है. इससे हर वैसे लोगों को पता चले की सरकार से क्या-क्या लाभ मिल रही है.

कृषि रोड मैप के कारण लोग नौकरी छोड़ कर खेती से जुड़ रहे हैं. मछली पालन, बकरी पालन, मुरगी पालन से जुड़ कर बेरोजगार रोजगार से जुड़ रहे हैं. ये बातें विधायक सह किसान जागरण केंद्र पटना के अध्यक्ष राणा गंगेश्वर सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान सर्किट हाउस में कहीं. किसान एवं विकास यात्र 2014 के अंतर्गत श्री सिंह मंगलवार को नवादा पहुंचे. उन्होंने बताया कि केंद्र के प्रदेश अध्यक्ष वृषिण पटेल भी बकरी पालन, मछली पालन व गौ पालन करने में जुटे हैं.

ऐसे में आम लोगों को इससे सबक लेने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में आर्थिक अनुदान देने के लिए सरकार खड़ी है लाभ लेने भर की देर है. एक को-ऑपरेटिव में वंशानुपात था. उसे समाप्त करने के लिए 31 मार्च तक पैक्स का सदस्य बनाने का अधिकार बीडीओ को दिया गया. जिस परिवार से एक भी सदस्य नहीं है, उन्हें बनाने के लिए सरकार निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रखंड में 6 राजस्व गांव को तीव्र बीज विस्तार योजना में लिया गया है.

उन्होंने कहा कि सौर्य ऊर्जा पंप सेट में सरकार 90 प्रतिशत अनुदान देने की योजना चला रही है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह 20 सूत्री के टीम व विधायक नजर रखें तो गड़बड़ी नहीं हो सकती है. मौके पर जदयू उपाध्यक्ष नारायण स्वामी मोहन, जीवन लाल चंद्रवंशी, अनवर भट्ट, वार्ड पार्षद सुरेश प्रसाद, तौकिर शहंशाह, ज्योति पासवान, सीता राम चंद्रवंशी, खेमचंद्र बिगहा के भोली यादव, नगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद रूपेश कुमार तथा गुड्डू सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन