सदर अस्पताल में महिलाएं करवा रहीं बंध्याकरण

Updated at : 20 Sep 2016 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में महिलाएं करवा रहीं बंध्याकरण

बंध्याकरण के लिए आशा घर-घर जाकर कर रहीं जागरूक नवादा : सदर अस्पताल में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर चल रहे अभियान में बड़ी संख्या में महिलाएं बंध्याकरण करवा रही हैं. सदर प्रखंड सहित नगर पर्षद से 23 महिलाओं ने सोमवार को बंध्याकरण ऑपरेशन कराया. बढ़ती जनसंख्या के कारण सीमित हो रहे संसाधनों के प्रति लोगों […]

विज्ञापन
बंध्याकरण के लिए आशा घर-घर जाकर कर रहीं जागरूक
नवादा : सदर अस्पताल में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर चल रहे अभियान में बड़ी संख्या में महिलाएं बंध्याकरण करवा रही हैं. सदर प्रखंड सहित नगर पर्षद से 23 महिलाओं ने सोमवार को बंध्याकरण ऑपरेशन कराया. बढ़ती जनसंख्या के कारण सीमित हो रहे संसाधनों के प्रति लोगों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं. परिवार नियोजन के फायदे बताकर महिलाओं सहित पुरुषों को कम संतान रखने को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है.
मरीजों को मुहैया करायी जा रही सुविधा
सदर अस्पताल में ऑपरेशन कराने आयी महिलाओं को बेड व पर्याप्त देखभाल का अभाव बरता जा रहा था. इसको लेकर मरीज के परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा भी किया था. मामले पर संज्ञान लेते हुए डीएम मनोज कुमार ने नशा मुक्ति केंद्र में खाली पड़े बेड इन मरीजों को उपलब्ध कराने का आदेश दिया था. इसके आलोक में अस्पताल कर्मचारियों द्वारा मरीजों को बेड व सुविधा दी जा रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन