सभी बीडीओ व कई पंचायत सचिवों का वेतन बंद
Updated at : 19 Sep 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

नियोजित शिक्षकों के फोल्डर जमा करने में लापरवाही व शिथिलता को लेकर हुई कार्रवाई जिला समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने दिये कई निर्देश नवादा : जब तक शत-प्रतिशत नियोजित शिक्षकों का फोल्डर जमा नहीं होगा, तब तक सभी (14) बीडीओ का वेतन बंद रहेगा. साथ ही अब तक फोल्डर नहीं जमा करने वाले […]
विज्ञापन
नियोजित शिक्षकों के फोल्डर जमा करने में लापरवाही व शिथिलता को लेकर हुई कार्रवाई
जिला समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने दिये कई निर्देश
नवादा : जब तक शत-प्रतिशत नियोजित शिक्षकों का फोल्डर जमा नहीं होगा, तब तक सभी (14) बीडीओ का वेतन बंद रहेगा. साथ ही अब तक फोल्डर नहीं जमा करने वाले सभी पंचायत सचिवों का भी वेतन बंद करके स्पष्टीकरण के साथ प्रपत्र ”क” गठन की कार्रवाई होगी. उक्त निर्देश जिला पदाधिकारी मनोज कुमार ने समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में दिया.
डीएम ने कहा कि कई बैठकों में स्पष्ट निर्देश के बावजूद नियोजित शिक्षकों के फोल्डर जमा करने के मामलों में शिथिलता बरती गयी है. उन्होंने कहा कि उन सभी पंचायत सचिवों पर जवाबदेही तय करके कर उन पर एफआइआर के साथ ही साथ विभागीय कार्रवाई भी की जायेगी. जिन्होंने अपने प्रभार में वर्तमान पंचायत सचिव को फोल्डर नहीं सौंपा है, या जिन कर्मचारियों के कारण अब तक फोल्डर नहीं जमा हो रहा है. इस संबंध में जिला पंचायती राज पदाधिकारी को 24 घंटे के अंदर नियोजन काल में पदस्थापित सभी पंचायत सचिवों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




