व्यवसायियों ने दुकान बंद रख कर जताया विरोध
Updated at : 16 Sep 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा नगर. जिला स्वर्णकार संघ के आह्वान पर नारदीगंज के सर्राफा दुकानें बंद रहीं. इसके पहले जिला मुख्यालय में संघ के सदस्यों की बैठक में नारदीगंज मे बबलू ज्वेलर्स के मकान व दुकान में हुई भीषण लूटपाट की घटना पर गहरा रोष प्रकट किया गया. व्यवसायियों ने कहा कि अपराधी बेलगाम होकर हत्या, लूट, छिनतई, […]
विज्ञापन
नवादा नगर. जिला स्वर्णकार संघ के आह्वान पर नारदीगंज के सर्राफा दुकानें बंद रहीं. इसके पहले जिला मुख्यालय में संघ के सदस्यों की बैठक में नारदीगंज मे बबलू ज्वेलर्स के मकान व दुकान में हुई भीषण लूटपाट की घटना पर गहरा रोष प्रकट किया गया. व्यवसायियों ने कहा कि अपराधी बेलगाम होकर हत्या, लूट, छिनतई, डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. जबकि प्रशासन इस मामले में मौन दिख रही है. नारदीगंज के सर्राफा दुकानदारों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आगे भी दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया.
जिला सचिव संजय वर्मा, संगठन मंत्री विनोद वर्मा, मीडिया प्रभारी वृजमोहन वर्मा के साथ ही नरेश वर्मा, राजेश साव आदि ने भी अपने विचार रखे. इसके बाद स्वर्णकार संघ के सदस्यों ने एसपी विकास बर्मन को ज्ञापन देकर दुकानदारों को सुरक्षा दिलाने की मांग की. आवेदन में स्थानीय थाना प्रभारी के निष्क्रियता पर भी संघ ने सवाल खड़े किये. संघ के सदस्यों ने कहा कि अपराधियों द्वारा ले जाये गये मोबाइल के चालू रहने, डकैतों द्वारा ले गये मोटरसाइकिल के बरामद होने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धर कर अपराधी के पहुंच से दूर जाने का इंतजार कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




