नवादा के एडीएम चार लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार

नवादा सदर : नवादा के एडीएम महर्षि राम को निगरानी की टीम ने गुरुवार को चार लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. निगरानी की टीम ने एडीएम को उनके आवास से ही शाम सात बजे गिरफ्तार किया. उनके आवास से तीन बोतल अंगरेजी शराब व एक लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की गयी है. निगरानी […]
नवादा सदर : नवादा के एडीएम महर्षि राम को निगरानी की टीम ने गुरुवार को चार लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. निगरानी की टीम ने एडीएम को उनके आवास से ही शाम सात बजे गिरफ्तार किया. उनके आवास से तीन बोतल अंगरेजी शराब व एक लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की गयी है.
निगरानी के डीएसपी जमीरुद्दीन ने बताया कि हिसुआ के एक कपड़ा व्यवसायी हीरालाल से एक जमीन के मामले में फैसला देने के लिए एडीएम ने पांच लाख रुपये मांगे थे, लेकिन मामला 4.50 लाख में तय हुआ था. इसमें चार लाख पहले व 50 हजार काम के बाद देना था. इस बाबत हीरालाल ने निगरानी में शिकायत कर दी थी. मामले की सत्यता के लिए गुरुवार को निगरानी की टीम ने जांच की और एडीएम को रुपये लेने के दौरान गिरफ्तार कर लिया. टीम में शामिल अधिकारियों ने एडीएम के घर से तीन बोतल अंगरेजी शराब व एक लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की. निगरानी टीम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




