चावल लदा ट्रैक्टर पलटा

Updated at : 08 Sep 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
चावल लदा ट्रैक्टर पलटा

नवादा : रोह के आंबेडकर चौक से मोरमा जानेवाली बदहाल सड़क पर बुधवार को ट्रैक्टर पलटने से खाद्यान्न सड़क पर बिखर गया. डोर स्टेप डिलेवरी वाहन बेल्डीह जा रहा था. वहां जनवितरण दुकानदार गरभु महतो को चावल देना था. मगर बदहाल सड़क पर हिचकोले खाकर ट्रैक्टर पलट गया, जिस पर लदा चावल के 250 बोरे […]

विज्ञापन
नवादा : रोह के आंबेडकर चौक से मोरमा जानेवाली बदहाल सड़क पर बुधवार को ट्रैक्टर पलटने से खाद्यान्न सड़क पर बिखर गया. डोर स्टेप डिलेवरी वाहन बेल्डीह जा रहा था. वहां जनवितरण दुकानदार गरभु महतो को चावल देना था. मगर बदहाल सड़क पर हिचकोले खाकर ट्रैक्टर पलट गया, जिस पर लदा चावल के 250 बोरे सड़क पर बिखर गये. सड़क पर ट्रैक्टर पलटने से कई बोरे फट गये. चावल कीचड़ में गिर कर बरबाद हो गया. ड्राइवर बिंदु पासवान ने बताया कि इस सड़क पर बहुत सारे गड्ढे हैं, जिससे ट्रैक्टर का पिछला पहिया का धुरा टूट गया.
इससे चावल सड़क पर बिखर गया. बताया जाता है कि इस सड़क से मोरमा, बेल्डीह, मेंहदीपुर, बजवारा के सैकड़ों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं. इसी सड़क पर चार साल पहले ऑटो पलटने से रोह बाजार के व्यवसायी रोशन कुमार की मौत हो गयी थी. इस सड़क का निर्माण लगभग 30 वर्ष पहले हुआ था, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं हुई है. इससे आये दिन घटनाएं होती रहती हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन