विभागीय लापरवाही से एटीएम बंद

Updated at : 06 Sep 2016 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
विभागीय लापरवाही से एटीएम बंद

छह माह से कोर्ट के पास बंद है स्टेट बैंक की एटीएम नवादा सदर : व्यवहार न्यायालय के समीप भारतीय स्टेट बैंक की एटीएम पिछले छह महीनों से बंद है. इससे कोर्ट पहुंचे लोगों को एटीएम से पैसा निकालने में परेशानी हो रही है. व्यवहार न्यायालय के बाहर लगी एटीएम को चालू करने के लिए […]

विज्ञापन
छह माह से कोर्ट के पास बंद है स्टेट बैंक की एटीएम
नवादा सदर : व्यवहार न्यायालय के समीप भारतीय स्टेट बैंक की एटीएम पिछले छह महीनों से बंद है. इससे कोर्ट पहुंचे लोगों को एटीएम से पैसा निकालने में परेशानी हो रही है. व्यवहार न्यायालय के बाहर लगी एटीएम को चालू करने के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र बैंक को नहीं दिया जा रहा है. इसके कारण बैंक एटीएम चालू नहीं कर रही है. बैंक की ओर से एटीएम चालू करने के लिए पीडब्ल्यूडी को आवेदन देकर जनहित का ख्याल रखते हुए एनओसी देने की अपील की गयी थी. लगभग पांच माह बीतने के बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पायी है.
विभाग के कनीय अभियंता ने सहायक अभियंता को व सहायक अभियंता ने कार्यपालक अभियंता को पत्र भेज कर एनओसी देने की सिफारिश की है. परंतु विभाग के कार्यपालक अभियंता द्वारा एनओसी नहीं देने के कारण स्टेट बैंक की एटीएम बंद है.
स्टेट बैंक की एटीएम से प्रतिदिन ढाई से तीन सौ हिटिंग होती थी. कोर्ट पहुंचने वाले अधिकतर लोग इसी एटीएम से पैसे की निकासी करते थे. एटीएम बंद रहने से लोगों को परेशानी हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन