फर्जी हस्ताक्षर करवा छात्रा के पिता को फंसाया !

Updated at : 06 Sep 2016 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी हस्ताक्षर करवा छात्रा के पिता को फंसाया !

हिसुआ : हिसुआ की छात्रा मेधा कुमारी के टीसी पर डीइओ का फर्जी हस्ताक्षर डीइओ कार्यालय के कर्मचारियों ने ही करवाया और बाद में बात लिक होने की आशंका से उल्टे छात्रा के पिता प्रदीप कुमार को मामले में फंसा दिया. प्रदीप ने डीइओ को आवेदन देकर सही बातों से अवगत कराया है. आठवीं की […]

विज्ञापन

हिसुआ : हिसुआ की छात्रा मेधा कुमारी के टीसी पर डीइओ का फर्जी हस्ताक्षर डीइओ कार्यालय के कर्मचारियों ने ही करवाया और बाद में बात लिक होने की आशंका से उल्टे छात्रा के पिता प्रदीप कुमार को मामले में फंसा दिया. प्रदीप ने डीइओ को आवेदन देकर सही बातों से अवगत कराया है.

आठवीं की टीसी जारी करने वाली राजकीयकृत कन्या मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शोभा रानी ने भी इसकी पुष्टि की है. प्रधानाध्यापिका ने भी डीइओ और बीइओ को सही वस्तु स्थिति की जानकारी दी है और छात्रा के पिता को निर्दोष बताते हुए एफआइआर वापस लेने की मांग की है. अधिकारी अब एफआइआर वापस लेने का आश्वासन भी दे रहे है. हिसुआ के काली स्थान निवासी छात्रा के पिता प्रदीप कुमार ने डीइओ को आवेदन देकर बताया है कि वह कार्यालय के ही कर्मचारी विजय कुमार व पवन कुमार ने प्रतिहस्ताक्षर करवाने के लिए 2500 रुपये की मांग की थी.

लेकिन मेरी असमर्थता जताने पर 1000 रुपये में हस्ताक्षर कराने की बात कही. कोई चारा न देख 1000 रुपये दे दिया गया. और उक्त टीसी पर छात्रा का नामांकन जवाहर नवोदय विद्यालय, रेवार में हुआ. पर बाद में जब छात्रा वहां से टीसी लेकर हिसुआ के प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में नामांकन कराने पहुंची, तो वहां भी नवोदय से दी गयी टीसी पर डीइओ के हस्ताक्षर करा लेने का निर्देश मिला. दोबारा डीइओ कार्यालय जाने पर आठवीं की पहले वाली टीसी की छायाप्रति लेकर प्रदीप कुमार को फंसा दिया गया. फर्जीवाड़े की प्राथमिकी दर्ज कराने की बातें आयी. उन कर्मियों ने ही पोल खुलने से पहले यह साजिश रच दी.

प्रदीप कुमार ने सारी बातों को अवगत कराते हुए डीइओ को आवेदन दिया है. प्रधानाध्यापिका ने भी छात्रा व उसके पिता के आर्थिक और मानसिक शोषण व भविष्य से खिलवाड़ करने की बात कह अफसोस जताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन