करेंगी शिव-पार्वती की आराधना

Updated at : 04 Sep 2016 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
करेंगी शिव-पार्वती की आराधना

आस्था. अखंड सुहाग का व्रत तीज आज, महिलाओं में उत्साह एसएमएस मॉल में खरीदारी करतीं महिलाएं. नवादा कार्यालय : सनातन धर्म की सुहागिन महिलाओं द्वारा किया जानेवाला अखंड सुहाग का व्रत तीज रविवार को पूरे श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जायेगा. इसको लेकर सुहागिन महिलाओं ने शनिवार को पूरे शिद्दत से तैयारी में जुटी […]

विज्ञापन

आस्था. अखंड सुहाग का व्रत तीज आज, महिलाओं में उत्साह

एसएमएस मॉल में खरीदारी करतीं महिलाएं.
नवादा कार्यालय : सनातन धर्म की सुहागिन महिलाओं द्वारा किया जानेवाला अखंड सुहाग का व्रत तीज रविवार को पूरे श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जायेगा. इसको लेकर सुहागिन महिलाओं ने शनिवार को पूरे शिद्दत से तैयारी में जुटी दिखीं. भाद्रपद महीने की तृतीया तिथि को मनाये जानेवाले पर्व का महिलाओं में विशेष उल्लास देखा जाता हैं. अपने पति की जीवनपर्यंत अर्धांगिनी बन कर उनके जीवनकाल में ही स्वर्ग की प्राप्ति प्रत्येक हिंदू स्त्री की कामना होती हैं. महिलाएं इस त्योहार की तैयारी में कई दिन पहले से लग जाती हैं.
अखंड सुहाग के लिए किया जाता है व्रत :पौराणिक कथाओं के अनुसार देवी पार्वती ने देवाधिदेव महादेव को पति रूप में वरण करने के लिए जंगल में कठोर तपस्या की थी. लगातार कई वर्षों तक बिना अन्न जल ग्रहण किये देवी पार्वती की तपस्या से प्रसन्न हो भगवान शंकर ने उनको पत्नी रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया. उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए हिंदू महिलाएं निर्जला व्रत कर रात्रि में गौरी शंकर की पूजा करती हैं. इस दिन महिलाएं नये परिधानों में सोलह श्रृंगार कर दुल्हन की वेशभूषा में व्रत कर पूजा-अर्चना करती हैं. अपने पति की दीर्घायु होने के साथ ही सात जंमों तक उनकी ही अर्धांगिनी रहने की कामना गौरी शंकर से करती हैं.
बाजार में दिखी रौनक : तीज को लेकर जिले भर के बाजारों में खास रौनक देखी गयी. महिलाओं ने शनिवार को सुहागिनों का प्रतीक साड़ियां, जेवर गहने, चूड़ियां, सिंदूर, मेहंदी, बिंदी, कंघी जैसे सोलह श्रृंगार में लगनेवाली वस्तुओं की खरीदारी की. महिलाओं ने आकर्षक मेहंदी से भी अपने हाथों का श्रृंगार कराया. फल व फूल मंडी में भी शनिवार से ही खासी चहल-पहल शुरू हो गयी. इधर, शहर के एसएमएस मॉल व राजघराना में कपड़ों की खरीदारी को लेकर व्रती महिलाओं की जम कर भीड़ लगी. सुहागिनों ने अपने पसंद की साड़ियां खरीदी. दुकान वाले अंकित अग्रवाल व सुमित अग्रवाल ने कहा कि ग्राहकों की पसंद के अनुरूप साड़ियों व अन्य कपड़ों के रंज लाये गये हैं . तीज को ध्यान में रखते हुए साड़ी का जबरदस्त क्लेक्शन उपलब्ध कराया गया है.
फल-फूल के भाव
खीरा : 30-40 रुपये/किग्रा
मकई : 20-30 रुपये/किग्रा
नारियल : 10-20 रुपये/इकाई
नाशपाती : 50-60 रुपये/किग्रा
सेब : 70-80 रुपये/किग्रा
अनार : 60-80 रुपये/किग्रा
केला : 20-40 रुपये/दर्जन
गेंदा फूल : 25-30 रुपये/लड़ी
सुहाग का बटुरी : 10-20 रुपये/इकाई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन