पश्चिम बंगाल पुलिस ने की छापेमारी

हिसुआ : पश्चिम बंगाल के आसनसोल साउथ थाने से एसआइ रंजीत मन्ना व अनवर हुसैन कथित प्रेमी के साथ भागी महिला व प्रेमी को पकड़ने हिसुआ पहुंचे. हिसुआ पुलिस के सहयोग से हिसुआ, डीहुरी व बाला बिगहा गांव में छापेमारी की, लेकिन आरोपित पकड़ा नहीं जा सका. एसआइ रंजीत मन्ना ने बताया कि आसनसोन निवासी […]
हिसुआ : पश्चिम बंगाल के आसनसोल साउथ थाने से एसआइ रंजीत मन्ना व अनवर हुसैन कथित प्रेमी के साथ भागी महिला व प्रेमी को पकड़ने हिसुआ पहुंचे. हिसुआ पुलिस के सहयोग से हिसुआ, डीहुरी व बाला बिगहा गांव में छापेमारी की, लेकिन आरोपित पकड़ा नहीं जा सका. एसआइ रंजीत मन्ना ने बताया कि आसनसोन निवासी शंभु पासी की पत्नी गुड़िया देवी गैर मर्द के साथ डेढ़ लाख रुपये लेकर भाग आयी है. साथ में 12 साल की उसकी बेटी भी है. गुड़िया हिसुआ के बाला बिगहा निवासी सूरज चौधरी के साथ भागी है. सूरज का उसके यहां आना-जाना था.
शंभु ने आसनसोल थाने में कांड 543/15 दिसंबर में दर्ज कराया था. उनकी गिरफ्तारी का वारंट है. शंभु का हिसुआ के डीहुरी गांव में ही ससुराल है. शंभु वहां गुप-चुप बेचने का काम करता है. वह इसी क्षेत्र का निवासी है, लेकिन आसनसोल में बस गया है. गुरुवार व शुक्रवार को तीनों जगहों पर छापेमारी के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




