कभी कार्ड नहीं, तो कभी प्रिंटर खराब

Updated at : 12 Aug 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
कभी कार्ड नहीं, तो कभी प्रिंटर खराब

वाहन निबंधन कराने में लोगों के छूट रहे पसीने नवादा सदर : जिला परिवहन विभाग में नये वाहनों का निबंधन कराने में वाहन मालिकों के पसीना छूट रहे हैं. विभाग में कभी स्मार्ट कार्ड की कमी, तो कभी प्रिंटर की खराबी से परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वाहनों के निबंधन कराने में वाहन मालिकों […]

विज्ञापन
वाहन निबंधन कराने में लोगों के छूट रहे पसीने
नवादा सदर : जिला परिवहन विभाग में नये वाहनों का निबंधन कराने में वाहन मालिकों के पसीना छूट रहे हैं. विभाग में कभी स्मार्ट कार्ड की कमी, तो कभी प्रिंटर की खराबी से परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
वाहनों के निबंधन कराने में वाहन मालिकों को एक माह से अधिक का समय बरबाद हो रहा है. जिला परिवहन विभाग में अस्थायी रूप से काम करने वाले ऑपरेटरों का बड़े पैमाने पर तबादला होने के कारण भी वाहनों का निबंधन व नये लाइसेंस बनाने वाले लोगों को काफी फजीहत हो रही है. ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों को दिन भर समय बिताने के बाद भी काम नहीं होने पर लौटना पड़ता है. हालांकि परिवहन अधिकारी व एमवीआइ के नियमित रूप से ऑफिस में बैठने के बाद भी काम में काफी परेशानी हो रही है.
कर्मचारियों की कमी : जिला परिवहन कार्यालय में कर्मचारियों की कमी के कारण कार्यों के निष्पादन पर असर पढ़ रहा है. कार्यालय में प्रधान सहायक को छोड़ कर सभी कर्मचारी अस्थायी तौर पर काम करते हैं,जिससे कार्यों के निष्पादन पर असर पड़ता है. हाल के दिनों में प्रधान सहायक के तबादले से भी असर पड़ रहा है. कार्यालय में जमा कागजात का ब्योरा उपलब्ध नहीं होने से भी परेशानी हो रही है.
दलालों के चंगुल में जाने की आशंका : परिवहन विभाग पहले से ही दलालों के चंगुल में जाने को लेकर बदनाम रहा है. इधर, कुछ दिनों से फिर विभाग के दलालों के चंगुल में जाने की संभावना बन रही गयी. ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों का कहना है कि विभाग में कागजात जमा कराने के बाद काम में विलंब होता है,जबकि दलालों के माध्यम से काम कराने पर जल्द ही निबटारा हो जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन