सफाई मज़दूरों की हड़ताल 13 अगस्त से

Updated at : 11 Aug 2016 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
सफाई मज़दूरों की हड़ताल 13 अगस्त से

नवादा, सदर : अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाई मज़दूर कर्मियों ने 13 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. कन्हैया डोम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हड़ताल पर जाने की घोषणा की गयी. इसकी सूचना नगर परिषद को दे दी गयी है. नगर सफाई मज़दूर संघ के संरक्षक […]

विज्ञापन
नवादा, सदर : अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाई मज़दूर कर्मियों ने 13 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. कन्हैया डोम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हड़ताल पर जाने की घोषणा की गयी. इसकी सूचना नगर परिषद को दे दी गयी है.
नगर सफाई मज़दूर संघ के संरक्षक दिनेश कुमार अकेला ने बताया कि सफाई कर्मी पांच सूत्री मांगों को लेकर वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं. स्थायी करने सहित कई मांगों को लेकर हड़तालके दौरान पूर्व में नगर परिषद के अधिकारी ने भरोसा दिया था, लेकिन आज तक कोई कारवाई नहीं हुई.
अकेला ने कहा है कि नगर परिषद ने बिना काम किये सात मजदूरों को स्थायी कर दिया और पांच से 20 वर्षों तक काम करने वाले सफाई कर्मी को स्थायी नहीं किया गया. सफाई कर्मियों ने दैनिक भत्ता 250 से 300 किये जाने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन