स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए 120 स्कलों में सफाई का मूल्यांकन
Updated at : 11 Aug 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा नगर : स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार अभियान के तहत जिले के स्कूलों में सफाई व्यवस्था से जुड़ी जानकारियां मानव संसाधन विकास मंत्रालय आॅनलाइन तरीके संपर्क में है. ऑनलाइन या मोबाइल के सहारे इन स्कूलों में साफ-सफाई की व्यवस्था का मूल्यांकन किया जा रहा है. साथ ही, सफाई को बेहतर बनाने के लिए जानकारी भी उपब्ब्ध […]
विज्ञापन
नवादा नगर : स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार अभियान के तहत जिले के स्कूलों में सफाई व्यवस्था से जुड़ी जानकारियां मानव संसाधन विकास मंत्रालय आॅनलाइन तरीके संपर्क में है. ऑनलाइन या मोबाइल के सहारे इन स्कूलों में साफ-सफाई की व्यवस्था का मूल्यांकन किया जा रहा है.
साथ ही, सफाई को बेहतर बनाने के लिए जानकारी भी उपब्ब्ध करायी जा रही है. जिले के लगभग 120 स्कूलों ने इसके तहत ऑनलाइन सूचना उपलब्ध करायी है. बेहतर सफाई वाले जिले के 50 स्कूलों को इसके लिए पुरस्कृत किया जायेगा. पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त तक निर्धारित की गयी है. विद्यालयों से पानी के स्रोत, पीने का पानी कैसे जमा किया जाता है, पानी की गुणवत्ता जांच होती है या नहीं, शौचालय के लिए पानी है या नहीं जैसी पेयजल व शौचालय से जुड़ी जानकारियां मांगी गई हैं.
क्या कहते हैं अधिकारी
जिला के लगभग 120 स्कूलों ने स्वच्छता पुरस्कार के लिए मानव संसाधन विभाग से जारी फार्मेट में आवेदन किये हैं. 12 अगस्त तक इसके लिए आवेदन करना है. सफाई व्यवस्था के मामले में अपने स्कूल के मापदंड को मापने के लिए इसका उपयोग जरूर करना चाहिए. जिला में लगभग 50 स्कूलों को पुरस्कृत किया जाना है.
प्रमोद कुमार, एमआईएस संभाग प्रभारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




