माओवादियों ने एनएच 31 पर उड़ाये परचे

Updated at : 11 Aug 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
माओवादियों ने एनएच 31 पर उड़ाये परचे

निर्माण कंपनियों से लेवी डिमांड मामले से खुद को बताया अलग कहा- पुलिस की मदद से आपराधिक गिरोह कर रहा धंधा रजौली : भाकपा माओवादी ने मंगलवार की रात करीब 10 बजे एनएच 31 के रजौली बाइपास में अर्चना होटल से चेक पोस्ट तक सैकड़ों की संख्या में परचे उड़ा कर हड़कंप मचा दिया. परचा […]

विज्ञापन
निर्माण कंपनियों से लेवी डिमांड मामले से खुद को बताया अलग
कहा- पुलिस की मदद से आपराधिक गिरोह कर रहा धंधा
रजौली : भाकपा माओवादी ने मंगलवार की रात करीब 10 बजे एनएच 31 के रजौली बाइपास में अर्चना होटल से चेक पोस्ट तक सैकड़ों की संख्या में परचे उड़ा कर हड़कंप मचा दिया. परचा में संगठन ने जिंदल सहित विभिन्न निर्माण कंपनियों से लेवी मांगने के आरोपों पर अपनी सफाई दी है. संगठन ने इस काम में विजय यादव व उसके गिरोह की संलिप्तता बतायी है.
बताया जा रहा है कि एक सफेद बोलेरो एनएच से परचा उड़ाते आगे निकल गयी. परचे में कहा गया है कि पुलिस के गठजोड़ से विजय यादव नाम का एक आदमी यह सब कर रहा है. वह साधारण आदमी आज दौलतमंद हो गया है. परचे में यह भी कहा गया है कि जनहित के कार्यों में दबाव बनाकर लेवी वसूलने का कार्य माओवादी नहीं करते हैं. गौरतलब है कि ग्रामीण जलापूर्ति योजना का काम कर रही जिंदल कंपनी से 10 करोड़ की लेवी, माओवादियों के नाम पर मांगी गयी है.
इसी प्रकार, तिलैया-कोडरमा रेल खंड निर्माण कार्य के संवेदक से भी मांग की गई थी. पर्चा में उल्लेख किया गया है कि दोनों कार्य जनहित के हैं. माओवादी इस तरह के काम नहीं कर सकते हैं. माओवादी संगठन चलाने के लिए किसी से सहयोग मांगता है, न कि जोर जबरदस्ती करता है. परचा उड़ाये जाने की सूचना पर रजौली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन