आजादी का जश्न मनाने की तैयारी में युवा, प्रशासन भी

Updated at : 10 Aug 2016 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
आजादी का जश्न मनाने की तैयारी में युवा, प्रशासन भी

नवादा नगर : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजकीय कार्यक्रम के तहत झंडोत्तोलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम व क्रिकेट मैच की धूम रहेगी. प्राइवेट स्तर व शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा कई प्रकार की प्रतियोगिता व देशभक्ति कार्यक्रम होंगे. संस्थानों में इसके लिए तैयारियां जोरों से चल रही है. वहीं प्रशासनिक स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के […]

विज्ञापन
नवादा नगर : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजकीय कार्यक्रम के तहत झंडोत्तोलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम व क्रिकेट मैच की धूम रहेगी. प्राइवेट स्तर व शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा कई प्रकार की प्रतियोगिता व देशभक्ति कार्यक्रम होंगे. संस्थानों में इसके लिए तैयारियां जोरों से चल रही है. वहीं प्रशासनिक स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए भी अधिकारी सक्रिय हो गये हैं. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा होनेवाले कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां तेज हो गयी है.
अधिकारी झंडोत्तोलन के बाद मुख्य रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयार को लेकर तत्पर दिख रहे हैं़ राजकीय कार्यक्रम के तहत झंडोत्तोलन के साथ ही अन्य कार्यक्रमों को रखा गया है. सुबह में प्रभात फेरी से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की शुरुआत होगी हरिश्चंद्र स्टेडियम में मुख्य समारोह सुबह नौ बजे होगा. यहां झंडोत्तोलन के बाद समाहरणालय, विकास भवन, सदर अनुमंडल कार्यालय, टाउन थाना, पुलिस केंद्र आदि स्थानों में तिरंगा फहराया जायेगा. कार्यालयों में झंडोत्तोलन के बाद महादलित बस्तियों में झंडा फहराया जाना है. दोपहर में प्रशासन व पब्लिक एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन होगा. शाम में चयनित कलाकारों द्वारा नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.
प्रशासन की ओर से होनेवाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में कार्यक्रम व कलाकारों के चयन के लिए बुधवार से ट्रायल शुरू होगा. कलाकारों को चयनित करने के लिए अधिकारियों व कला प्रेमियों की टीम बनायी गयी है.
जो ट्रायल लेकर कलाकारों का चयन करेंगे.
शिक्षण संस्थानों में भी चल रही तैयारी :नगर के कई स्कूलों में झंडोत्तोलन के साथ ही प्रतियोगिता व अन्य कार्यक्रमों की रूप रेखा बनायी गयी है. स्कूली विद्यार्थी जो स्काउट गाइड या एनसीसी से जुड़े हैं वे अपने प्रैक्टिश मे लगे हुए हैं. प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय की छात्राएं होने वाले राजकीय समारोह में राष्ट्रीय गान प्रस्तुत करती है, विभिन्न स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए तीन टोलियों को इसके लिए तैयार किया गया है. विभिन्न कला संस्कृति से जुड़े संस्थानों के बच्चे स्वतंत्रता दिवस के लिए होने वाले आयोजनों के लिए व्यस्त दिख रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन