अवैध बस पड़ाव हटाना बड़ी चुनौती
Updated at : 03 Aug 2016 7:22 AM (IST)
विज्ञापन

सड़कों पर भी वाहन लगा देने से लोगों को हो रही परेशानी नवादा (सदर) : शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर प्रशासन ने लोगों में खूब वाहवाही लूटी है. अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद शहर की सड़कें चौड़ी हो गयी है. प्रशासन द्वारा सख्ती नहीं बरती गयी तो फिर से शहर पुराने स्थिति में आ […]
विज्ञापन
सड़कों पर भी वाहन लगा देने से लोगों को हो रही परेशानी
नवादा (सदर) : शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर प्रशासन ने लोगों में खूब वाहवाही लूटी है. अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद शहर की सड़कें चौड़ी हो गयी है. प्रशासन द्वारा सख्ती नहीं बरती गयी तो फिर से शहर पुराने स्थिति में आ जायेगी. प्रशासन के समक्ष अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद अवैध बस पड़ाव हटाना चुनौती बन गयी है. लोगों में यह चर्चा का विषय बना है कि अब अवैध पड़ाव हटाना प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए. शहर के कई स्थानों पर अवैध बस पड़ाव के कारण कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं.
सड़कों पर भी वाहन लगा देने से लोगों को परेशानी हो रही है. शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद प्रशासन की ओर से अवैध बस पड़ाव हटाओ अभियान चलाये जाने की मांग लोगों द्वारा की जा रही है. शहर के कई स्थानों पर अवैध बस पड़ाव के कारण लोगों को जाम की समस्या के साथ-साथ हादसे की समस्या से जूझना पड़ता है.
सुबह से लेकर देर रात तक अवैध पड़ाव पर वाहनों का जमावड़ा लगे रहने से शहर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. शहर में कई स्थानों पर बने अवैध बस पड़ाव दुर्घटना का सबब बना हुआ है. अवैध बस पड़ाव से पहले निकलने की होड़ में सभी वाहन स्टैंड को छोड़ कर सड़क पर आ जाते हैं. सड़क से गुजरने वाले छोटे वाहन व पैदल यात्री को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बड़े वाहनों के ठोकर से लोग चोटिल हो जाते हैं.
सदभावना चौक पर आये दिन अवैध बस पड़ाव के कारण हादसे होते रहे हैं, फिर भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किये जाने के कारण अवैध बस पड़ाव नहीं हटाया जा रहा है. भगत सिंह चौक पर भी अवैध वाहन पड़ाव के कारण दुर्घटनाएं होती रही है. अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, खुरी नदी पुल के समीप भी अवैध सड़क हादसे के कारण घटनाएं होती रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




