एटीएम कार्ड बदलनेवाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
Updated at : 02 Aug 2016 7:29 AM (IST)
विज्ञापन

शनिवार को हिसुआ में एक महिला से छीना था कार्ड संकट मोचन के पास महिला ने ही धर दबोचा 25 हजार निकासी के बाद शॉपिंग में उड़ाये थे सात हजार रुपये नवादा (सदर) : सोमवार की शाम संकट मोचन मंदिर के पास एटीएम कार्ड बदलने वाले गिरोह के दो सदस्यों को लोगों ने पकड़ कर […]
विज्ञापन
शनिवार को हिसुआ में एक महिला से छीना था कार्ड
संकट मोचन के पास महिला ने ही धर दबोचा
25 हजार निकासी के बाद शॉपिंग में उड़ाये थे सात हजार रुपये
नवादा (सदर) : सोमवार की शाम संकट मोचन मंदिर के पास एटीएम कार्ड बदलने वाले गिरोह के दो सदस्यों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया़ गिरफ्तार धर्मेंद्र कुमार व नीरज कुमार गया जिले के फतेहपुर का रहनेवाला है़ हिसुआ थाना क्षेत्र के मौलानगर निवासी प्रमीला देवी ने बताया कि शनिवार को हिसुआ में पीएनबी के एटीएम से पैसे निकालने गयी,
इसी दौरान दोनो सदस्य घुस आये और जबरदस्ती एटीएम कार्ड छीन लिया़ मांगने पर मुझे दूसरा एटीएम कार्ड देते हुए फरार हो गया़ दोनों युवकों ने नारदीगंज के एक एटीएम से 25 हजार रुपये निकाल कर नवादा में रेमंड शो रूम में सात हजार 96 रुपये की खरीदारी भी की़ मैसेज मिलने पर पीड़ित महिला अपने परिवार के सदस्य के साथ शो रूम में जाकर क्लोज सर्किट कैमरा से युवक की पहचान की़ सोमवार को दोनों युवक संकट मोचन के पास मिला तो उसे देखते ही महिला चीख उठी़ गिरोह का एक सदस्य पैर से विकलांग भी है. नगर थाने की पुलिस ने दोनों को हिसुआ थाने को सुपुर्द कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




