कांवरियों ने खनवां के शिवालय में किया जलाभिषेक
Updated at : 02 Aug 2016 7:28 AM (IST)
विज्ञापन

नरहट : पहली सोमवारी की तरह दूसरी सोमवारी को भी श्रद्धालुओं ने ककोलत से पवित्र जल लाकर खनवां स्थित पारसनाथ धाम शिव मंदिर में बाबा भोले नाथ पर जलाभिषेक किया़ सैकडों की संख्या में खनवां समेत आसपास के शिव भक्तों ने प्रसिद्ध ककोलत का पवित्र जल संकल्प करा कर कांवर में सजा कर बोल बम […]
विज्ञापन
नरहट : पहली सोमवारी की तरह दूसरी सोमवारी को भी श्रद्धालुओं ने ककोलत से पवित्र जल लाकर खनवां स्थित पारसनाथ धाम शिव मंदिर में बाबा भोले नाथ पर जलाभिषेक किया़ सैकडों की संख्या में खनवां समेत आसपास के शिव भक्तों ने प्रसिद्ध ककोलत का पवित्र जल संकल्प करा कर कांवर में सजा कर बोल बम का नारा लगाते हुए 35 किमी का रास्ता तय किया. इस कांवर जल यात्रा में सैकडों की महिला-पुरुष, युवा व बच्चों ने भाग लिया़
कई कांवरियों ने बाइक से खनवां पहुंच कर पारसनाथ धाम मंदिर के शिवलिंग पर जल चढाया़ कावरियों को रास्ते में कोई परेशानी न हो इसके लिए खनवां देवस्थानम विकास परिषद के सदस्य निगरानी रख रहे हैं. खनवां पारसनाथ मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है़
कांवर जल यात्रा को लेकर खनवां समेत आस पास के गांवों में काफी उत्साह देखा जा रहा है़ श्री कृष्ण सिंह फाउंडेशन के सचिव संतोष कुमार ने बताया कि सावन के पवित्र महीने में कांवर जल यात्रा कार्यक्रम को सफलता के लिए खनवां वासी व आस पास के लोगों समेत ककोलत क्षेत्र के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है़ दूसरी सोमवारी को खनवां समेत प्रखंड क्षेत्र के शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ देखी गयी. शिव भक्तों ने पवित्र जल व बेल पत्र से बाबा भोले नाथ की पूजा-अर्चना की़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




