इमरजेंसी में इलाज, पर खलती है दवाओं की कमी
Updated at : 01 Aug 2016 7:11 AM (IST)
विज्ञापन

सदर अस्पताल में रविवार को मरीजों को पूरी सुविधा नहीं नवादा (सदर) : रविवार का दिन सदर अस्पताल आने से पहले अपने पॉकेट को भी रुपयों से भर लें. क्योंकि रविवार को इमरजेंसी में भरती होने के बाद आपको दवाइयां बाहर से खरीद कर लानी पड़ सकती है. इमरजेंसी सेवा में अपनी सेवा देने के […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल में रविवार को मरीजों को पूरी सुविधा नहीं
नवादा (सदर) : रविवार का दिन सदर अस्पताल आने से पहले अपने पॉकेट को भी रुपयों से भर लें. क्योंकि रविवार को इमरजेंसी में भरती होने के बाद आपको दवाइयां बाहर से खरीद कर लानी पड़ सकती है. इमरजेंसी सेवा में अपनी सेवा देने के लिए डॉ व नर्सों की टीम तत्पर रहती है. इमरजेंसी सेवा के नाम पर कुछ दवाएं दे दी जाती है, लेकिन जरूरत की दवाएं बाहर से खरीद कर लानी पड़ती है.
सदर अस्पताल में रविवार को दवा वितरण केंद्र बंद रहने से इलाज कराने आये लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सड़क हादसे या किसी दुर्घटना के शिकार हुए मरीज में अस्पताल में पहुंचने के बाद किसी तरह बैंडेज पट्टी कर दी जाती है. कुछ दवाएं उपलब्ध होने पर मरीज को दे दिया जाता है. लेकिन, अधिकतर जरूरी दवा मरीज के परिजनों को बाहरी दुकानों से खरीद कर लानी पड़ती है. यह स्थिति अन्य दिनों नहीं होती है.
कभी-कभी तो मरीजों को दवाओं के लिए सोमवार का इंतजार करना पड़ता है. रविवार को सीरियस मरीज आने व अस्पताल में दवाओं की कमी रहने पर प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे पटना के लिए रेफर कर दिया जाता है. अस्पताल में दवाओं की कमी रहने पर कभी-कभी मरीजों के परिजनों द्वारा हंगामा भी किया जाता है. ऐसे हंगामों से बचने के लिए अस्पताल कर्मचारियों द्वारा इन दिनों प्रायः मरीजों को पटना रेफर कर दिया जाता है. सप्ताह के छह दिन दवा वितरण काउंटर खुला रहने के बाद मरीजों को परेशानी होती है. रविवार को ओपीडी बंद रहने से दवा वितरण काउंटर भी बंद रहता है.
मरीजों के परिजनों को बाहर से लानी पड़ती हैं दवाएं
एंटी रैबीज के लिए लगाना पड़ता है चक्कर
सदर अस्पताल में इन दिनों एंटी रैबीज दवाओं की कमी होने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. दवाओं की उपलब्धता से संबंधित कोई भी जानकारी किसी द्वारा नहीं मिलने पर मरीज व उसके परिजनों को काफी परेशानी होती है. सदर अस्पताल में दवा नहीं होने पर मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ती है.
रविवार की व्यवस्था में सुधार की जरूरत
सदर अस्पताल में रविवार का दिन मरीजों के लिए काफी मुश्किल भरा होता है. दवा नहीं रहने पर बाहर से दवा खरीदनी पड़ती है. रात में स्लाइन भी नहीं मिल पाता है.
रमेश प्रसाद, शिवदयाल बिगहा, नवादा
अस्पताल में दवा ही नहीं रविवार को भोजन में भी परेशानी होती है. रात में चेकअप के लिए लोग नहीं आते हैं. इस व्यवस्था में सुधार की जरूरत है.
रामजी चौधरी, रघुनाथपुर,नवादा
क्या कहते हैं अधिकारी
सदर अस्पताल में रविवार को ओपीडी बंद रहने के कारण दवा काउंटर भी बंद रहता है. फिर भी इमरजेंसी सेवा के लिए अलग से दवा की व्यवस्था की जाती है .सुविधाओं को और भी बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है.
डॉ रामनंदन प्रसाद, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल,नवादा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




