एनएच-31 की मरम्मत में हो रही खानापूर्ति

Updated at : 11 Jul 2016 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
एनएच-31 की मरम्मत में हो रही खानापूर्ति

अकबरपुर : राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-31 पर सड़क मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है. यह मार्ग पिछले कई महीनों से जर्जर है. इस सड़क से होकर सैकड़ों पदाधिकारी प्रतिदिन गुजरते हैं, लेकिन कोई इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. इन दिनों सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है, […]

विज्ञापन

अकबरपुर : राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-31 पर सड़क मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है. यह मार्ग पिछले कई महीनों से जर्जर है. इस सड़क से होकर सैकड़ों पदाधिकारी प्रतिदिन गुजरते हैं, लेकिन कोई इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. इन दिनों सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है, लेकिन मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है. इस सड़क पर अत्यधिक लोड वाले भारी वाहनों का आवागमन होता है.

लेकिन घटिया सामग्री का इस्तेमाल करके सड़क मरम्मत करायी जा रही है. एक तरफ से सड़क की मरम्मत हो रहा है, तो दूसरे तरफ से सड़क में लगी घटिया सामग्री उखड़ रहे हैं. तेज बारिश में सड़क पर कई गड्ढे बन गये हैं. इसमें पानी भरने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. यह मार्ग रांची-पटना को जोड़ने का मुख्य मार्ग है. ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मार्ग की उचित मरम्मत की मांग की है. रामनरेश पासवान, मोहम्मद फारूख, चंदन राजवंशी आदि ग्रामीणों ने यह भी बताया कि एक माह पहले भी सड़क की मरम्मत हुई थी, लेकिन हल्की बारिश में ही सभी निर्माण सामग्री सड़क से अलग हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन