जनगणना में रुपये लेने का आरोप

पकरीबरावां : आर्थिक, सामाजिक व जाति जनगणना कार्य में बीडीओ द्वारा नामित कर्मी लोगों से नाजायज राशि लेकर जनगणना में नाम जोड़ने का आश्वासन दे रहे हैं. मामले का खुलासा तब हुआ जब लाभुकों ने अपना नाम सूची में दर्ज नहीं देखा. बताया जाता है कि नामित कर्मी द्वारा लाभुकों का नाम सूची में डालने […]
पकरीबरावां : आर्थिक, सामाजिक व जाति जनगणना कार्य में बीडीओ द्वारा नामित कर्मी लोगों से नाजायज राशि लेकर जनगणना में नाम जोड़ने का आश्वासन दे रहे हैं. मामले का खुलासा तब हुआ जब लाभुकों ने अपना नाम सूची में दर्ज नहीं देखा.
बताया जाता है कि नामित कर्मी द्वारा लाभुकों का नाम सूची में डालने के एवज में 200 रुपये प्रति लाभुक उगाही की गयी है. उकौड़ा पंचायत के लाभुक, राज कुमारी देवी, केसर मांझी, बच्चु मांझी, मीना देवी, गिरजा देवी, बसंती देवी, मसोमात दरबी देवी, सरोज देवी, धर्मशीला देवी सहित दर्जनों लाभुकों ने कर्मचारी राम नरेश चौधरी को बंधक बना कर बीडीओ के पास ले जाकर खूब खरी खोटी सुनायी.
बीडीओ प्रेम कुमार प्रसाद द्वारा जनगणना कार्य में लगे कर्मी का बचाव करते हुए उलटे लाभुकों की शिकायत नहीं सुनते हुए कर्मी को कक्ष से बाहर जाने को कहा.
उनका तर्क है कि छह माह पूर्व जनगणना का कार्य शुरू हुआ था. तब किसी लाभुक द्वारा पैसा लेने की शिकायत नहीं की गयी. वहीं, कंप्यूटर का कार्य निजी एजेंसी से करायी गयी. उन्होंने इस मामले में बिचौलिये से दूर रहने की सलाह लोगों को दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




