शराब भट्ठी की टोह में पुलिस ने की छापेमारी

नवादा (सदर) : नगर थाने की पुलिस ने शहर के हरिश्चन्द्र स्टेडियम के उत्तर स्थित मुहल्ले में कुछ लोगों द्वारा शराब बनाये जाने की सूचना पर छापेमारी की गयी. परंतु कुछ भी हाथ नहीं लगा. नगर थाना इंस्पेक्टर अंजनी कुमार के नेतृत्व में महिला थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी व सब इंस्पेक्टर आरके शर्मा के साथ काफी […]
नवादा (सदर) : नगर थाने की पुलिस ने शहर के हरिश्चन्द्र स्टेडियम के उत्तर स्थित मुहल्ले में कुछ लोगों द्वारा शराब बनाये जाने की सूचना पर छापेमारी की गयी. परंतु कुछ भी हाथ नहीं लगा. नगर थाना इंस्पेक्टर अंजनी कुमार के नेतृत्व में महिला थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी व सब इंस्पेक्टर आरके शर्मा के साथ काफी संख्या में पुलिसकर्मियों ने कई घरों में तलाशी ली.
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ घरों में देशी शराब बनायी जा रही है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आधे घंटे से अधिक समय तक कई घरों की तलाशी ली, परंतु कुछ भी हाथ नहीं लगा. पुलिस की छापेमारी से आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




