टॉर्चर इतना की, शादी के छह माह बाद ही महिला ने लगा ली फांसी

नवादा (सदर) : नगर थाना क्षेत्र के प्रसाद बिगहा मुहल्ले में गुरुवार की रात एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मायकेवालों द्वारा ससुरालवालों पर महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया जा रहा है. पता चला है कि रोहतास की अंजु की शादी प्रसाद बिगहा के स्टेडियम रोड निवासी अजय […]
नवादा (सदर) : नगर थाना क्षेत्र के प्रसाद बिगहा मुहल्ले में गुरुवार की रात एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मायकेवालों द्वारा ससुरालवालों पर महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया जा रहा है. पता चला है कि रोहतास की अंजु की शादी प्रसाद बिगहा के स्टेडियम रोड निवासी अजय रविदास के साथ छह माह पहले ही हुई थी. घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
खबर भेजे जाने तक मृतका अंजू के मायकेवाले घटना स्थल पर नहीं पहुंच पाये हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि ससुरालवालों द्वारा हमेशा महिला को टॉर्चर किया जाता था. आशंका है कि ससुरालवालों से हमेशा प्रताड़ना मिलने के कारण अंजू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस संबंध में एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




