दो दिन में शस्त्र अधिनियम के अभियुक्त को सजा

पूर्णिया कोर्ट : पूर्णिया न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी संदीप सिंह ने आर्म्स एक्ट के दोषी शातिर अपराधकर्मी सुल्तान उर्फ नटीया सुल्तान को महज दो दिनों के स्पीडी ट्रायल में दोषी पाते हुए तीन वर्ष की सजा के साथ 6 हजार का जुर्माना की सजा सुनाकर पूर्णिया न्यायालय में इतिहास रच दिया. जानकारी के […]
पूर्णिया कोर्ट : पूर्णिया न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी संदीप सिंह ने आर्म्स एक्ट के दोषी शातिर अपराधकर्मी सुल्तान उर्फ नटीया सुल्तान को महज दो दिनों के स्पीडी ट्रायल में दोषी पाते हुए तीन वर्ष की सजा के साथ 6 हजार का जुर्माना की सजा सुनाकर पूर्णिया न्यायालय में इतिहास रच दिया.
जानकारी के अनुसार सूबे के कुछ न्यायालय के द्वारा स्पीडी ट्रायल में सजा देने के कुछ मामले में पूर्णिया अग्रणी पंक्ति में आ गया है. जिसका श्रेय जाता है युवा न्यायिक दंडाधिकारी संदीप सिंह को.
इसमें सहायक अभियोजन पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने अभियोजन के सभी पांच साक्षियों का साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत कराकर इतिहास बनाने में एक कड़ी बने हैं. मामला सदर थाना कांड संख्या 532/13 के सुनाया गया, जिसके सूचक जमादार पन्नालाल यादव हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




