ePaper

समेकित जांच चौकी पर स्कूल बस से 79 बोतल शराब की जब्त

Updated at : 23 Nov 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
समेकित जांच चौकी पर स्कूल बस से 79 बोतल शराब की जब्त

समेकित जांच चौकी से उत्पाद बलों ने रविवार की अहले सुबह लगभग तीन बजे स्कूल बस से 79 बोतल शराब को बरामद किया है.

विज्ञापन

बस चालक और मैनेजर पटना ले जा रहे थे शराब, दोनों गिरफ्तार

गिरफ्तार बस चालक गया के बेलागंज, तो मैनेजर पटना का रहने वाला

फोटो:-जब्त शराब के साथ गिरफ्तार बसकर्मी और उत्पाद बल.

प्रतिनिधि, रजौली

समेकित जांच चौकी से उत्पाद बलों ने रविवार की अहले सुबह लगभग तीन बजे स्कूल बस से 79 बोतल शराब को बरामद किया है. शराब की बरामदगी के बाद बस को भी जब्त किया गया है. साथ ही बस के दो कर्मियों को भी गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्य निषेध को लेकर जांच चौकी पर झारखंड की ओर से आनेवाले प्रत्येक वाहन की सघन जांच उत्पाद बलों के सहयोग से की जाती है, जिसका नेतृत्व उत्पाद एसआइ प्रवीण कुमार कर रहे हैं. रविवार की अहले सुबह झारखंड की ओर से आ रही एक स्कूल (बीआर02एए4934) की जांच उत्पाद एएसआइ पंकज कुमार शाह के द्वारा की गयी. जांच के क्रम में बस में काफी संख्या में किताबें लदी थीं. वहीं, बस के पीछे डिक्की में तिरपाल से ढक कर चार झोलाें में शराब पायी गयी. बरामद शराब में ब्लेंडर्स प्राइड के 750 एमएल की 21 बोतल, रॉयल स्टैग के 750 एमएल की 12 बोतल, 8 पीएम की 180 एमएल की 45 बोतल और ओल्ड मॉन्क की 750 एमएल की एक बोतल शामिल है.

गिरफ्तार दोनों बस कर्मियों को भेजा गया जेल

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि बस चालक और मैनेजर ने पूछताछ में यह स्वीकार किया बरामद शराब उनका है. वे शराब को हजारीबाग से लोड करके पटना लेकर जा रहे थे. शराब बरामदगी के बाद बस चालक गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी रामाशीष शर्मा के पुत्र धनंजय शर्मा एवं मैनेजर पटना जिले के सालिमपुर थाना क्षेत्र के मंझौली बीघा गांव निवासी रामबाबू सिंह के पुत्र सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि बरामद शराब की कुल मात्रा 33.6 लीटर है. जब्त शराब एवं बस के अलावा गिरफ्तार बस चालक और मैनेजर के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. साथ ही बताया कि दोनों गिरफ्तार लोगों को रविवार को ही अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस मौके पर उत्पाद बलों के साथ गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KR MANISH DEV

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

KR MANISH DEV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन