पुलिसिया दबिश से मुक्त हुआ अपहृत बालक सुभम
Updated at : 22 Apr 2016 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

पकरीबरावां : बुधवार को पकरीबरावां थाना क्षेत्र के सिंधुआरा गांव से अजीत प्रसाद के पुत्र शुभम कुमार के अपहरण के मामले को पकरीबरावां पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है. पुलिसिया दबिश व लगातार छापेमारी से शुभम को अपहर्ताओं ने गुरुवार को दोपहर मुक्त कर दिया. शुभम अपने घर दोपहर बाद सकुशल वापस […]
विज्ञापन
पकरीबरावां : बुधवार को पकरीबरावां थाना क्षेत्र के सिंधुआरा गांव से अजीत प्रसाद के पुत्र शुभम कुमार के अपहरण के मामले को पकरीबरावां पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है. पुलिसिया दबिश व लगातार छापेमारी से शुभम को अपहर्ताओं ने गुरुवार को दोपहर मुक्त कर दिया.
शुभम अपने घर दोपहर बाद सकुशल वापस लौट आया है. पुलिस को जैसे ही बालक के वापस घर लौट आने की खबर मिली, आनन फानन में पुलिस सर्वप्रथम 164 का बयान कराने को लेकर शुभम को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शुभम काफी भयभीत है. वह अभी काफी डरा सहमा है. कुछ भी बताने को तैयार नहीं है.
फिलहाल 164 का बयान न्यायालय में करा कर अनुसंधान तेज कर दिया गया है. उक्त अपहरण के मामले में पकरीबरावां पुलिस देर रात तक छापेमारी करती रही. अचानक बच्चे का काफी आसानी से घर वापस आ जाना पुलिस इसे बच्चे के पिता अजीत प्रसाद द्वारा एक सोची समझी साजिश भी मान रही है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गांव के केदार प्रसाद से 15 दिन पहले ही अजीत प्रसाद को झगड़ा हुआ था.
इसकी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. हो सकता है बालक के पिता द्वारा झूठे मुकदमें मे फंसाने के उद्देश्य से यह काम किया गया हो. पुलिस हरेक बिदुओं पर जांच कर रही है. धमकी भरा कॉल, राजगीर से बोल रहा हूं, फिरौती वहीं पहुंचाना जैसी बातों को वे अनरगल मान रहे हैं. उन्होंने कहा कि मोबाइल के कॉल डिटेल्स निकाले जा रहे हैं और बच्चे का बयान दर्ज कराया जा रहा है. शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




