किसानों के आरमान जले, निकल रहे आंसू

Updated at : 22 Apr 2016 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों के आरमान जले, निकल रहे आंसू

गुरुवार को नवादा जिले के कई स्थानों पर आग ने कहर बरपाया़ इसमें किसानों के आरमान जल गये़ मेहनत के बाद खलिहाल में अनाज राख हो गये, जिसे देख कर किसानों के आखों से आंसू निकल रहे हैं हालांकि गांववालों ने इस पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन तेज गरम हवाओं ने इसमें […]

विज्ञापन
गुरुवार को नवादा जिले के कई स्थानों पर आग ने कहर बरपाया़ इसमें किसानों के आरमान जल गये़ मेहनत के बाद खलिहाल में अनाज राख हो गये, जिसे देख कर किसानों के आखों से आंसू निकल रहे हैं
हालांकि गांववालों ने इस पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन तेज गरम हवाओं ने इसमें घी डालने का काम किया़ शहर से सटे गोणावां गांव में आग का रौद रूप देखने को मिला़ गेहूं, पुंज, ट्रैक्टर व साइकिल सब जल कर राख हो गया़
वारिसलीगंज प्रखंड के ठेरा गांव में दर्जनों किसानों के लगभग 50 बीघे में लगी फसल जल गयी़ अकबरपुर के फतेहपुर गांव में भी अगलगी में गेहूं की फसल राख हो गयी़ नारदीगंज के भदौर गांव में आग लगने से एक पशु झुलस गये और सामान जल गये़
नवादा (सदर) : जिला मुख्यालय से सटे गोणावां गांव के डीह पर देवी मंदिर के समीप स्थित एक खलिहान में लगी भीषण आग से लाखों रुपये मूल्य का अनाज जल कर राख हो गया. अग्निदेव का तांडव इस कदर था कि ढाई घंटे में भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि देवी मंदिर के पश्चिमी छोर पर स्थित बसेढी से उठी चिनगारी देखते ही देखते भीषण रूप धारण कर लिया. हवाओं के तेज झोंके ने तांडव को बढ़ाने में सहयोग किया.
अगलगी की इस घटना में खलिहान में रखे लगभग दौ सौ मन गेहूं, पांच पुंज, ट्रैक्टर व एक साइकिल जल कर राख हो गया. अगलगी की शुरुआती दौर में तांडव इस कदर था कि ग्रामीणों द्वारा फेंके जा रहे पानी का भी कोई असर नहीं दिख रहा था. नवादा के दो व बिहारशरीफ के तीन अग्निशमन वाहन को भी आग पर काबू पाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी. गोणावां डीह पर अग्निशमन वाहन पहुंचने में ही काफी परेशानी हुई. तीन छोटे व एक बड़े अग्निशमन वाहन के पहुंचने के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका.
ग्रामीणों ने मोटर चलाकर तथा अपने-अपने घरों से टंकी का पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया. आग के लपटें इस कदर थी कि मंदिर के समीप स्थित दो पेड़ भी इसकी चपेट में आ गये. ग्रामीणों को जले खलिहान से ज्यादा चिंता गांव के पूर्वी छोर पर दूसरे खलिहानों में रखे गये अनाज को बचाने की थी. आग पर काबू पाने के लिए महिलाएं व बच्चे भी काफी मशक्कत कर रहे थे. कई लोग तो नालियों का पानी भी आग पर फेंक कर काबू करने का प्रयास कर रहे थे. घटना की खबर पाकर सदर एसडीओ राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दस्ता कर्मियों व ग्रामीणों को निर्देश दे रहे थे.
बाद में सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय, नक्सल अभियान एएसपी रविभूषण भी घटनास्थल पर पहुंचे. इस घटना में ग्रामीण विजय सिंह, शंभु सिंह, सुरेश सिंह, कृष्णा सिंह, प्रमोद सिंह, रामवरण प्रसाद, कैलाश प्रसाद सिंह, पंकज सिंह, गुड्डू सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह व रंजीत सिंह का अनाज खलिहान में रखा हुआ था, जो जल कर राख हो गया. घटनास्थल पर अंचल अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह भी कैंप कर रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन