हिसुआ में 624 कर्मचारी करेंगे चुनाव

Updated at : 21 Apr 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
हिसुआ में 624 कर्मचारी करेंगे चुनाव

हिसुआ प्रखंड में चुनाव संपन्न कराने के लिए 624 कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में लगाया जायेगा. 156 मतदान केंद्रों पर चार-चार कर्मचारी लगाये जाने हैं. इसमें पीठासिन पदाधिकारी के अलावे पी वन, पी टू, पी थ्री स्तर के कर्मचारी लगेंगे. इसके अलावे मतदान केंद्र की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा बलों की तैनाती की जायेगी. […]

विज्ञापन
हिसुआ प्रखंड में चुनाव संपन्न कराने के लिए 624 कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में लगाया जायेगा. 156 मतदान केंद्रों पर चार-चार कर्मचारी लगाये जाने हैं. इसमें पीठासिन पदाधिकारी के अलावे पी वन, पी टू, पी थ्री स्तर के कर्मचारी लगेंगे. इसके अलावे मतदान केंद्र की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा बलों की तैनाती की जायेगी.
इसी प्रकार नरहट प्रखंड के 152 बूथों पर 608 कर्मचारी चुनाव कार्य को संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभायेंगे. इसके अलावे सुरक्षा को लेकर त्रिस्तरीय पेट्रोलिंग व्यवस्था की गयी है, जो चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अपनी भूमिका निभायेंगे. इसके अलावे जिलास्तर पर जिला कंट्रोल रूम व प्रखंड स्तर पर प्रखंड सेक्टर कार्यालय का गठन किया जायेगा.
दो पोलिंग एजेंट बहाल कर सकेंगे उम्मीदवार
पंचायत चुनाव में कोई भी उम्मीदवार सभी मतदान केंद्रों पर अधिकतम दो पोलिंग एजेंट प्रतिनियुक्त कर सकते हैं. पोलिंग एजेंट बनने के लिए बूथ का वोटर होना अनिवार्य है. यदि जिला पर्षद क्षेत्र के लिए पोलिंग एजेंट बनना है तो उस क्षेत्र के किसी मतदान केंद्र का वोटर होना चाहिए. पोलिंग एजेंट को चैलेंज करने का भी अधिकार दिया गया है. यदि किसी मतदाता के प्रति शक होता है तो 10 रुपये की राशि खर्च कर चैलेंज किया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन