छापेमारी में दो कट्टा व चार कारतूस बरामद

नवादा : बुधवार को धमौल थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित निरंजन साव की दुकान के सामने एक ड्रम के नीचे से दो कट्टा व चार जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की उक्त व्यवसायी के प्रतिष्ठान के समीप हथियार रखे गये हैं. […]
नवादा : बुधवार को धमौल थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित निरंजन साव की दुकान के सामने एक ड्रम के नीचे से दो कट्टा व चार जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की उक्त व्यवसायी के प्रतिष्ठान के समीप हथियार रखे गये हैं. सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी की. वहां लाल कपड़ा में हथियार व जिंदा कारतूस बरामद हुआ. हालांकि छापेमारी के समय उक्त व्यवसायी अपनी दुकान को बंद कर ढोढ़ा अपने घर खाना खाने गये थे. मामले की सूचना जब उक्त व्यवसायी को मिली, तो वह अपने प्रतिष्ठान से फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




