चुनाव को लेकर आइडी कार्ड बनवाने की होड़
Updated at : 14 Apr 2016 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

वोटरों के लिए आइडी कार्ड बनाने का विकल्प बन रहा कॉमन सर्विस सेंटर नवादा (नगर) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोटरों का विशेष महत्व है. पंचायत सरकार बनाने के लिए एक-एक वोट को लोग जुटाने में लगे हुए हैं. प्रत्याशी अपने-अपने वोटरों को गोलबंद करने के लिए चिलचिलाती धूप में भी लोगों के यहां पहुंच […]
विज्ञापन
वोटरों के लिए आइडी कार्ड बनाने का विकल्प बन रहा कॉमन सर्विस सेंटर
नवादा (नगर) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोटरों का विशेष महत्व है. पंचायत सरकार बनाने के लिए एक-एक वोट को लोग जुटाने में लगे हुए हैं. प्रत्याशी अपने-अपने वोटरों को गोलबंद करने के लिए चिलचिलाती धूप में भी लोगों के यहां पहुंच कर वोट देने की फरियाद कर रहे हैं. वोटर लिस्ट में नाम रहने के बाद भी कई वोटरों के पास आइडीकार्ड नहीं है.
वोटर आइडी कार्ड को बनाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर एक अच्छा विकल्प है. जिला में कई स्थानों पर कॉमन सर्विस सेंटर बनाये गये है, जहां वोटर रंगीन वोटर कार्ड बनवा सकते हैं. सरकार द्वारा निर्धारित राशि देने के बाद दो से तीन दिनों में रंगीन वोटर कार्ड बन कर मिल जाता है.
वैसे वोटर जिनका नाम तो वोटर लिस्ट में है, लेकिन उनके पास आइडी कार्ड नहीं है. वे कॉमन सर्विस सेंटर में पहुंच कर अपना कार्ड बनवा सकते हैं. हालांकि चुनाव आयोग द्वारा वोटर कार्ड के बदले में 15 विकल्प दिये हैं. लेकिन वोटर आइडी कार्ड के माध्यम से वोट देना ही सबसे बेहतर विकल्प है. प्रत्याशी जो एक-एक वोट को बनाने के लिए पसीने बहा रहे हैं. जिला मुख्यालय में समाहरणालय कार्यालय के अलावे सभी प्रखंडों में कॉमन सर्विस सेंटर बनाये गये हैं. सदर प्रखंड में बनाये गये कॉमन सर्विस सेंटर के प्रभारी चुनचुन कुमार ने कहा कि वोटर आइडी कार्ड व्यक्ति के पहचान की सबसे बड़ा कार्ड है.
आयोग द्वारा दिये गये ब्लैक एंड व्हाइट कार्ड की जगह रंगीन एटीएम कार्ड की तरह कॉमन सर्विस सेंटर में रंगीन वोटर आइडी कार्ड बनाया जाता है. इसके अलावे यदि पता से संबंधित कोई गड़बड़ी है तो आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने पर पता से संबंधित गड़बड़ी भी ठीक किया जाता है. वैसे वोटर जिनका वोटर आइडी कार्ड खो गया है, वे भी आसानी से नया वोटर आइडी कार्ड पा सकते हैं. इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा शुल्क तय किये गये हैं, जिसकी रशीद वोटरों को दी जाती है. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर नया वोटर आइडी कार्ड बनाने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




