विवि कर्मी की गोली मार हत्या

Updated at : 14 Apr 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
विवि कर्मी की गोली मार हत्या

नवादा : थाने के कतिरा मुहल्ले में हथियारबंद अपराधियों ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कर्मचारी की गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गये. कर्मचारी को काफी करीब से सिर में गोली मारी गयी है. इस मामले में मृतक के पुत्र के बयान पर करमण टोला निवासी दिलीप कुमार व उसके बेटे […]

विज्ञापन

नवादा : थाने के कतिरा मुहल्ले में हथियारबंद अपराधियों ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कर्मचारी की गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गये. कर्मचारी को काफी करीब से सिर में गोली मारी गयी है. इस मामले में मृतक के पुत्र के बयान पर करमण टोला निवासी दिलीप कुमार व उसके बेटे पर मामला दर्ज किया गया है.

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, जहां घटनास्थल से एडमिट कार्ड और कई कागजात बरामद किये गये़ वहीं, एसपी क्षत्रनील सिंह ने बताया कि पहली नजर में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है. जानकारी के अनुसार, बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव निवासी अर्जुन महतो के पुत्र राजकिशोर महतो वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के राजनीतिशास्त्र विभाग का कर्मचारी था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन