नहीं खुलीं अंगरेजी शराब की दुकानें
Updated at : 05 Apr 2016 7:08 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा (सदर) : बिहार सरकार द्वारा शराब पर प्रतिबंध लगाये जाने की घोषणा के बाद जिला मुख्यालय में खोले जाने वाली अंगरेजी शराब की 12 दुकानें चार अप्रैल तक भी नहीं खुल पायीं. हालांकि विभाग द्वारा दो अप्रैल को ही 11 दुकानों के लिए लाइसेंस व परमिट निर्गत कर दिये गये थे. तीन व चार […]
विज्ञापन
नवादा (सदर) : बिहार सरकार द्वारा शराब पर प्रतिबंध लगाये जाने की घोषणा के बाद जिला मुख्यालय में खोले जाने वाली अंगरेजी शराब की 12 दुकानें चार अप्रैल तक भी नहीं खुल पायीं. हालांकि विभाग द्वारा दो अप्रैल को ही 11 दुकानों के लिए लाइसेंस व परमिट निर्गत कर दिये गये थे.
तीन व चार अप्रैल को भी बिहारशरीफ स्थित बीवरेज से अंगरेजी शराबों की आपूर्ति नवादा जिला मुख्यालय के लिए नहीं किये जाने के कारण चौथे दिन भी अंगरेजी शराब की दुकानें नहीं खुल पायी.
देसी शराब व ताड़ी पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद शराब उपभोक्ताओं की नजर अंगरेजी शराब पर थी. विगत तीन दिनों से जिले में शराब नहीं मिल पाने की स्थिति में शराब के शौकीन सोमवार को भी अंगरेजी शराब दुकान खुलने के इंतजार में सुबह से देर शाम तक टकटकी लगाये रहे. परंतु सोमवार की शाम छह बजे तक बीवरेज से अंगरेजी शराब की आपूर्ति नहीं होने के कारण जिला मुख्यालय में शराब की कोई भी दुकानें नहीं खुल पायी. हालात यह हो गयी कि अधिकतर लोग अब अंगरेजी शराब की दुकान ही भूल गये है.
31 मार्च तक जिले भर में चलनेवाली अंगरेजी शराब दुकानों में ताला लगा कर बोर्ड हटा दिये गये है, तो वहीं अंगरेजी शराब की सरकारी दुकानों के अब तक न तो शटर के ताले खुले हैं और ना ही दुकान खुलने व ना खुलने से संबंधित कोई नोटिस ही चिपकाया गया है. इसके फलस्वरूप शराब के शौकीन लोग दुकान खुलने के इंतजार में अब तक कई बार चक्कर लगा चुके हैं. सरकारी दुकान नहीं खुलने से विभाग को भी राजस्व की क्षति हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




