नारदीगंज में नामांकन आज से, तैयारी पूरी

Updated at : 31 Mar 2016 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
नारदीगंज में नामांकन आज से, तैयारी पूरी

नारदीगंज : यत चुनाव को लेकर नारदीगंज स्थित प्रखंड कार्यालय में प्रत्याशियों का नामांकन 31 मार्च से शुरू होगा. नामांकन की प्रक्रिया छह अप्रैल तक चलेगी. इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है.आगामी 22 मई को मतदाता मतदान करेंगे. नारदीगंज प्रखंड की 11 पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए आठवें चरण में चुनाव […]

विज्ञापन
नारदीगंज : यत चुनाव को लेकर नारदीगंज स्थित प्रखंड कार्यालय में प्रत्याशियों का नामांकन 31 मार्च से शुरू होगा. नामांकन की प्रक्रिया छह अप्रैल तक चलेगी. इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है.आगामी 22 मई को मतदाता मतदान करेंगे. नारदीगंज प्रखंड की 11 पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए आठवें चरण में चुनाव होगा. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ब्रजेश कुमार दीपक ने इसकी जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव में नामांकन के लिए आये उम्मीदवारों की सुविधाके लिए विशेष व्यवस्था की गयी है.नाम निर्देशन संबंधी उम्मीदवारों की सुविधा को लेकर प्रखंड कार्यालय कक्ष के मुख्य द्वार के समीप हेल्प डेस्क काउंटर बनाया गया है, जहां पर प्रतिनियुक्त कर्मचारियों के माध्यम से नामांकन पत्रों की जांच के अलावा नाम निर्देशन संबंधी जानकारी व आदर्श आचार संहिता का पालन की जानकारी दी जायेगी. इसके बाद नामांकन पत्रों के जांचोपरांत उम्मीदवार जिस पद पर चुनाव लड़ना चाहते है,उस पद के लिए बनाये गये काउंटर पर अपना नामांकन करायेंगे.
उन्होंने कहा प्रखंड कार्यालय कक्ष में मुखिया पद के लिए, सरपंच पद के लिए कृषि कार्यालय में, पंचायत समिति पद के लिए अंचल कार्यालय में नाम निर्देशन की व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने काउंटर बनाये गये है. पंच पद के लिए मनरेगा कार्यालय कक्ष में नामांकन होगा.
प्रखंड निर्वाची पदाघिकारी सह बीडीओ ने कहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 31 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो छह अप्रैल तक चलेगी. नौ अप्रैल को नामांकन पत्रों की समीक्षा की अंतिम तिथि,11 अप्रैल को नाम वापसी तथा चुनाव चिह्न आवंटन होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन