11 हजार वोल्ट का तार गिरा, फसल राख
Updated at : 29 Mar 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

काशीचक : प्रखंड के रेवरा गांव में सोमवार को अचानक 11 हजार वोल्ट का तार गिर गया. इससे गांव के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी़ जानकारी के अनुसार रेवरा ग्रामीण उदय कुमार के खलिहान में तार गिरने से रबी फसल जल कर राख हो गया़ जब ग्रामीणों की सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी द्वारा […]
विज्ञापन
काशीचक : प्रखंड के रेवरा गांव में सोमवार को अचानक 11 हजार वोल्ट का तार गिर गया. इससे गांव के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी़ जानकारी के अनुसार रेवरा ग्रामीण उदय कुमार के खलिहान में तार गिरने से रबी फसल जल कर राख हो गया़ जब ग्रामीणों की सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी द्वारा लाइन काटा गया, फिर जांच कर बिजली सेवा बहाल की गयी. ग्रामीणों की मानें तो प्रखंड क्षेत्र में लगे 11 हजार तार की स्थिति जर्जर है़
मामूली लोड पड़ने व थोड़ी सी हवा चलने पर तार गिर जाता है. इससे कभी भी खतरा उत्पन्न हो सकता है़ सूत्रों की मानें तो इस तरह के घटना प्रखंड के भटटा, चंडीनोवा, आदि गांव में भी पूर्व में घट चुकी है, लेकिन विभाग के लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जो कभी भी बड़ी घटना का कारण बन सकता है़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




