अपहृत मजदूर को पुलिस ने किया बरामद

Updated at : 03 Feb 2016 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
अपहृत मजदूर को पुलिस ने किया बरामद

हिसुआ : धमौल गांव से अपहृत मजदूर दाहु मांझी को हिसुआ पुलिस ने एकनार गांव से बरामद कर लिया़ मजदूर का दो दिन पहले अपहरण हुआ था़ मंगलवार को पुलिस ने मजदूर का कोर्ट में बयान दर्ज कराया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दाहु मांझी ने कोर्ट में बयान दिया है कि उसका अपहरण […]

विज्ञापन
हिसुआ : धमौल गांव से अपहृत मजदूर दाहु मांझी को हिसुआ पुलिस ने एकनार गांव से बरामद कर लिया़ मजदूर का दो दिन पहले अपहरण हुआ था़ मंगलवार को पुलिस ने मजदूर का कोर्ट में बयान दर्ज कराया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दाहु मांझी ने कोर्ट में बयान दिया है कि उसका अपहरण कर उसे एकनार गांव के पंचायत भवन में पहले रखा गया. इसके बाद उसे वहीं एक घर में रखा गया था़ थानाध्यक्ष ने बताया कि धमौल के मजदूर ठेकेदार अजीत सिंह सहित अन्य दो मुकेश सिंह और छोटू सिंह को आरोपित किया गया है़
सिरदला के महबतपुर के एक ठेकेदार और धमौल के ठेकेदार के बीच के विवाद हुआ था. मामला लेन-देन का है़ दाहु मांझी की पत्नी की मौत हाल ही में यूपी के एक ईंट भठ्ठे पर हो गयी है. रविवार को दाहु मांझी गायब हुआ था़ थाने में मामले की जानकारी भी अजीत सिंह ने ही दी थी और उसके खोजबीन में भी साथ दिया़
दाहु मांझी की बेटी रीना देवी अपहरण का मामला दर्ज करवायी थी़ पुलिस काफी मशक्त के बाद दाहु को एकनार गांव से खोज निकाली़ थानायक्ष ने बताया कि सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि जो अपहरण करने वाला है वही अपहरण का गवाही भी दे रहा है़
इधर, अजीत सिंह के परिजनों ने बताया कि मामले में अजीत सिंह को फंसाया जा रहा है़ अजीत सिंह तो मजदूर की खोज में लगे हुए थे़ पुलिस मामले की अग्रेतर कार्रवाई कर रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन