शहर में बगैर नक्शा पास कराये हो रहा निर्माण
Updated at : 03 Feb 2016 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

अनदेखी. मकान बनाने में सरकारी िनयमों का किया जा रहा उल्लंघन नवादा (सदर) : दिन-प्रतिदिन शहर की आबादी बढ़ती जा रही है. रोज मकान का निर्माण हो रहा है. लेकिन, मकान निर्माण के दौरान सरकारी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है और न ही नक्शा के अनुसार मकान का निर्माण किया जा रहा […]
विज्ञापन
अनदेखी. मकान बनाने में सरकारी िनयमों का किया जा रहा उल्लंघन
नवादा (सदर) : दिन-प्रतिदिन शहर की आबादी बढ़ती जा रही है. रोज मकान का निर्माण हो रहा है. लेकिन, मकान निर्माण के दौरान सरकारी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है और न ही नक्शा के अनुसार मकान का निर्माण किया जा रहा है. नियमों को ताक पर रखकर मकान का निर्माण किये जाने से रास्ते की समस्या खड़ी हो रही है.
जिला मुख्यालय के कई ऐसे मुहल्ले हैं जहां रास्ते की समस्या के कारण वाहन जाना तो दूर रिक्शा भी नहीं पहुंच पाती है. रास्ते को लेकर कई वार लोगों में झगड़े भी होते रहे हैं. नगर पर्षद की ओर से बगैर मकान
का नक्शा पास कराये मकान बनानेवाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किये जाने का परिणाम है कि सैकड़ों मकान का निर्माण बगैर नक्शा पास कराये ही किया जा रहा है. नित्य बन रहे मकानों में नक्शा का अनुपालन नहीं किये जाने केकारण भवन की सुरक्षा पर भी प्रश्न चिह्न खड़ा हो रहा है. भूकंप केदौरान मकान से निकल कर बचने में ऐसे मकान कारगर साबित नहीं हो रहा है.
नहीं पहुंच पाता अग्निशमन दस्ता
नगर पर्षद से बगैर नक्शा पास कराये ही मकान का निर्माण कराये जानेवाले क्षेत्रों की हालात यह है कि किसी आपदा या आगलगी जैसी घटनाओं के दौरान अग्निशमन दस्ता के कर्मचारी नहीं पहुंच पाते हैं.
मरीज के गम्भीर रूप से बीमार रहने पर एबुलेंस सेवा का भी लाभ लोगों को नहीं मिल पाता है. बगैर नक्शा के मकान का निर्माण होने से सभी एक दूसरे के घर सटे होते हैं जो चोरी जैसी घटना में कई घरों को अपना निशाना बनाते हैं. नगर पर्षद में सैकड़ों नक्शा पास कराने के लिए पड़ा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




