सरकारी जमीन पर दबंगों का अवैध कब्जा
Updated at : 03 Feb 2016 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा (नगर) : नगर के मिर्जापुर के पास रेशमी ट्रेडर्स से सटे सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत को लेकर मुख्यमंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों को स्थानीय लोगों ने पत्र भेजा है. स्थानीय निवासी राजू कुमार, गीता देवी, आशा देवी व मनोज कुमार आदि ने पत्र लिख कर कहा कि बिहार […]
विज्ञापन
नवादा (नगर) : नगर के मिर्जापुर के पास रेशमी ट्रेडर्स से सटे सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत को लेकर मुख्यमंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों को स्थानीय लोगों ने पत्र भेजा है. स्थानीय निवासी राजू कुमार, गीता देवी, आशा देवी व मनोज कुमार आदि ने पत्र लिख कर कहा कि बिहार सरकारकी जमीन पर दबंगों द्वारा सीओ कार्यालय के अमीन व कर्मचारियों के मिली भगत से कब्जा किया जा रहा है.
इसकी शिकायत कई बार जिला प्रशासन से की गयी. प्लॉट संख्या 449/147 आहर टेरूआ की जमीन है. इस पर दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है. इस आहर में मुहल्ले वालों का नाले का पानी व अन्य निकासी होती है. स्थानीय लोगों ने मगध प्रमंडल के आयुक्त, डीएम, भूमि उपसमाहर्ता, एसडीओ व सीओ को भी इस संबंध में ज्ञापन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




