आमलोगों में मनरेगा की उपलब्धियों का प्रचार करेंगे नवादा के कांग्रेसी
Updated at : 03 Feb 2016 8:41 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा (नगर) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मनरेगा कांग्रेस का क्रांतिकारी कदम और सार्थक परिणाम विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. जिलाध्यक्ष आभा देवी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में मनरेगा की उपलब्धियों को आम लोगों के बीच प्रसारित करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम में पंचायत से जिला स्तर के कार्यकर्ताओं […]
विज्ञापन
नवादा (नगर) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मनरेगा कांग्रेस का क्रांतिकारी कदम और सार्थक परिणाम विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. जिलाध्यक्ष आभा देवी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में मनरेगा की उपलब्धियों को आम लोगों के बीच प्रसारित करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम में पंचायत से जिला स्तर के कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह ने महात्मा गांधी के नामपर लोगों को रोजगार देने के लिए इस योजना की शुरुआत की थी.
आज ही के दिन 10 साल पहले आंध्रप्रदेश के अनंतपुर में मनरेगा योजना की शुरुआत हुई थी. ग्रामीण स्तर पर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शुरू किये गये इस योजना का लाभ आम लोगों को मिला है. कार्यक्रम में रोहित सिन्हा, कृष्ण कुमार प्रभाकर, रामनरेश सिंह, रजीक अहमद खान, गोरेलाल सिंह व अवध किशोर प्रसाद आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




