सूबे की सरकार अपराध रोकने में विफल
Updated at : 03 Feb 2016 8:41 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा (नगर) : विभिन्न मांगों को लेकर जन अधिकार पार्टी द्वारा मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया गया. जिला संयोजक अमित आनंद के नेतृत्व में समाहरणालय के निकट आयोजित धरना में पांच सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग रखी गयी. बिहार में बढ़ रहे अपराध के साथ ही शराब की पूर्ण बंदी को […]
विज्ञापन
नवादा (नगर) : विभिन्न मांगों को लेकर जन अधिकार पार्टी द्वारा मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया गया. जिला संयोजक अमित आनंद के नेतृत्व में समाहरणालय के निकट आयोजित धरना में पांच सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग रखी गयी.
बिहार में बढ़ रहे अपराध के साथ ही शराब की पूर्ण बंदी को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी बातें रखीं. स्व जगदेव प्रसाद की जयंती के मौके पर आयोजित धरना में किसानों के धान क्रय केंद्र में धांधली समाप्त करने, भूमिहीन परिवारों को पांच डीसमील देने, बढ़ते अपराध पर रोक लगाने की मांग की गयी. जन अधिकार पार्टी से जुड़े नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार अपराध को रोकने में विफल रही है. यही कारण है कि खुलेआम अपराधी अपराध कर रहे है. कार्यक्रम में राजीव कुमार, विष्णुदेव यादव, विपिन कुशवाहा, कुमुद रंजन व रामबली यादव आदि मौजूद थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




