पांच वर्षीय बच्चे की हत्या का अब तक नहीं मिला सुराग

Updated at : 02 Feb 2016 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
पांच वर्षीय बच्चे की हत्या का अब तक नहीं मिला सुराग

11 जनवरी को अज्ञात अपराधियों ने बड़ी गुलनी में की थी हत्या धमौल : बड़ी गुलनी गांव में पिछले दिनों रहस्यमय ढंग से मोहम्मद सगीर उर्फ सागर के पांच वर्षीय बेटे मोहम्मद दानिश की गला रेत कर हुई हत्या की घटना में अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है़ घटना को गुजरे लगभग 20 […]

विज्ञापन
11 जनवरी को अज्ञात अपराधियों ने बड़ी गुलनी में की थी हत्या
धमौल : बड़ी गुलनी गांव में पिछले दिनों रहस्यमय ढंग से मोहम्मद सगीर उर्फ सागर के पांच वर्षीय बेटे मोहम्मद दानिश की गला रेत कर हुई हत्या की घटना में अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है़ घटना को गुजरे लगभग 20 दिन से भी अधिक बीत चुका है़ साक्ष्य के अभाव के कारण स्थानीय पुलिस मात्र अंधेरे में तीर मारने को विवश है. घटना के दौरान डॉग स्क्वाड टीम द्वारा भी साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए लगाया गया. जबकि, इसमें भी पुलिस को सफलता नहीं मिल पायी है़
मामले को लेकर जिले के वरीय अधिकारियों में भी यत्र-तत्र साक्ष्य की उपलब्धता के लिए हाथ पैर पटके, जबकि कोई सुराग प्राप्त नहीं हो पाया है़ गौरतबल है कि 11 जनवरी को अज्ञात अपराधियों द्वारा बड़ी गुलनी के कब्रिस्तान के समीप गला रेत कर बालक की निर्मन तरीके से हत्या कर दी गयी थी़ तब से लेकर अब तक मामला रहस्यमय बना हुआ है और पुलिस के लिए यह बिन बुझ पहेली बन गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन