अब खुलने लगा इंट्री माफियाओं का राज

Updated at : 02 Feb 2016 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
अब खुलने लगा इंट्री माफियाओं का राज

रजौली : समेकित जांच चौकी के इंट्री माफियों का राज खुलना शुरू हो गया है. छह माह पहले इंट्री माफियाओं को अहम दस्तावेज के साथ पकड़ा गया था. इस दौरान दो लैपटॉप भी बरामद किया गया था. जब लैपटॉप को सेल्स टैक्स विभाग द्वारा खंगाला गया, तो कई बड़े-बड़े इंट्री माफियाओं के नाम का खुलासा […]

विज्ञापन
रजौली : समेकित जांच चौकी के इंट्री माफियों का राज खुलना शुरू हो गया है. छह माह पहले इंट्री माफियाओं को अहम दस्तावेज के साथ पकड़ा गया था. इस दौरान दो लैपटॉप भी बरामद किया गया था. जब लैपटॉप को सेल्स टैक्स विभाग द्वारा खंगाला गया, तो कई बड़े-बड़े इंट्री माफियाओं के नाम का खुलासा हुआ था.
इसमें हरदिया निवासी गणपति ट्रेडर्स के मालिक पर करोड़ों रुपये सरकार का टैक्स चोरी करने का खुलासा हुआ है. इसको लेकर टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है. इसके बाद माफियाओं में खलबली मच गयी है. जानकार बताते हैं कि टैक्स घोटाला में करीब एक दर्जन से ऊपर लोग शामिल हैं. गौरतलब है कि अभी दर्जनों इंट्री माफिया समेकित जांच चौकी पर सक्रिय हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन