ट्रेन से कट बैंककर्मी की मौत
Updated at : 26 Jan 2016 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

पटना जिले के बाढ़ का रहनेवाला था बंधन बैंक का कर्मचारी नवादा (सदर) : रविवार की रात साढ़ नौ बजे गया से किऊल की ओर जानेवाली सवारी गाड़ी में चढ़ने के दौरान कट कर 36 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पटना जिले के बाढ़ निवासी नंदलाल शर्मा बेटा जितेंद्र शर्मा […]
विज्ञापन
पटना जिले के बाढ़ का रहनेवाला था बंधन बैंक का कर्मचारी
नवादा (सदर) : रविवार की रात साढ़ नौ बजे गया से किऊल की ओर जानेवाली सवारी गाड़ी में चढ़ने के दौरान कट कर 36 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पटना जिले के बाढ़ निवासी नंदलाल शर्मा बेटा जितेंद्र शर्मा के रूप में की गयी है. वह नवादा जिले के वारिसलीगंज स्थित बंधन बैंक में काम करता था.
रविवार को नवादा में मार्केटिंग करने के बाद वारिसलीगंज लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ. ट्रेन आने पर युवक चढ़ने का प्रयास किया, जिससे युवक का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया. इससे युवक का सिर फट गया व बायां पैर कट गया. जीआरपी थाने ने तत्काल युवक के शव को कब्जे में उसकी जांच पड़ताल की तथा परिजनों को इसकी सूचना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




