शोभा की वस्तु बनी हाइमास्ट लाइट

Published at :15 Dec 2013 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
शोभा की वस्तु बनी हाइमास्ट लाइट

हिसुआ : नगर सौंदर्यीकरण व रोशनी की उपलब्धता को लेकर नगर पंचायत में लगाये गये छोटे-बड़े हाई मास्ट लाइट शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है. दो-चार लाइटों को छोड़ कर शेष नहीं जलता है. नगर पंचायत की सड़कें व गलियां पहले की तरह ही अंधेरे में डूबा रहता है. वर्ष 2009 में विधायक […]

विज्ञापन

हिसुआ : नगर सौंदर्यीकरण व रोशनी की उपलब्धता को लेकर नगर पंचायत में लगाये गये छोटे-बड़े हाई मास्ट लाइट शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है. दो-चार लाइटों को छोड़ कर शेष नहीं जलता है.

नगर पंचायत की सड़कें व गलियां पहले की तरह ही अंधेरे में डूबा रहता है. वर्ष 2009 में विधायक मद से नगर पंचायत में 70 छोटे व पांच बड़े हाई मास्ट लाइट लगाये गये थे. महीने दो महीने तो लाइट जले.

लेकिन फिर रखरखाव व विद्युत कनेक्शन के अभाव में लाइट जलना बंद हो गया. नगर पंचायत में लगे लाइट की देख रेख का जिम्मा नगर पंचायत को है, पर नगर पंचायत इसे विधिवत हैंड ओवर नहीं करने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लेता है.

न ही लाइट जलाने के लिए विद्युत विभाग से विधिवत विद्युत कनेक्शन लिया गया. बिजली की खपत का बिल किसके जिम्मे होगा इसका भी कोई अता पता नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन