बंद मिला कोलजा का स्कूल

बंद मिला कोलजा का स्कूल गोविंदपुर. प्रखंड के कोलजा गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुधवार को बंद पाया गया. बच्चे व रसोईया उपस्थित थे. 12 बजे तक स्कूल में कोई शिक्षक नहीं पहुंचे. रसोइया चमेली देवी व कांती देवी ने बताया कि प्रधान शिक्षक ललन सिंह व शिक्षक अनंत कुमार बच्चों के साथ राजगीर भ्रमण […]
बंद मिला कोलजा का स्कूल गोविंदपुर. प्रखंड के कोलजा गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुधवार को बंद पाया गया. बच्चे व रसोईया उपस्थित थे. 12 बजे तक स्कूल में कोई शिक्षक नहीं पहुंचे. रसोइया चमेली देवी व कांती देवी ने बताया कि प्रधान शिक्षक ललन सिंह व शिक्षक अनंत कुमार बच्चों के साथ राजगीर भ्रमण पर गये हैं. शिक्षिका कांती कुमारी विशेष अवकाश पर है. एक शिक्षक नरेश प्रसाद बिना कोई सूचना के गायब है. ग्रामीणों ने बताया कि हर रोज यहां का यही हाल है. नियमित रूप से शिक्षक नहीं आने के कारण बच्चों की नियमित पढ़ाई नहीं हो पाती है. नियमित रूप से शिक्षक नहीं आने की शिकायत बीइओ से किया गया. लेकिन, कोई जांच नहीं हुई. इसके कारण नियमित रूप से पठन-पाठन नहीं हो पाता है. ग्रामीण सुधीर यादव, रामस्वरूप यादव, ललीता देवी, विद्यालय में उपस्थित बच्चों सहित रसोईया ने यह जानकारी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




