पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प

Updated at : 28 Dec 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प

पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्पकांग्रेस जनों ने मनायी 131 वां स्थापना दिवस कांग्रेस सेवादल का भी मना स्थापना दिवसफोटो-8नवादा (सदर). सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की 131वां स्थापना दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. पार्टी की जिलाध्यक्ष आभा देवी की अध्यक्षता में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम […]

विज्ञापन

पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्पकांग्रेस जनों ने मनायी 131 वां स्थापना दिवस कांग्रेस सेवादल का भी मना स्थापना दिवसफोटो-8नवादा (सदर). सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की 131वां स्थापना दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. पार्टी की जिलाध्यक्ष आभा देवी की अध्यक्षता में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में कार्यक्रर्ताओं ने एक स्वर से ग्रामीण स्तर पर भी पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया. पार्टी कार्यालय में झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान है. पार्टी के कई लोगों ने बलिदान देकर देश को अंग्रेजों से मुक्ति दिलायी थी. उन्होंने लोगों से कांग्रेस के विचारधारा से जुड़ने का आह्वान किया. पार्टी के वरीय नेता रोहित सिन्हा ने कहा कि छात्र, नौजवान, गरीबों, दलितों, महादलितों का आवाज बुलंद करनेवाली कांग्रेस पार्टी आज अपना 131वां स्थापना दिवस मना रही है. कांग्रेस की विचारधारा के कारण ही देश को आजादी मिली. कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार पप्पू सेवा दल का 93वां स्थापना दिवस साथ-साथ मनाते हुए हुए कहा कि देश की एकता व अखंडता को अक्षुंण बनाये रखने में कांग्रेस पार्टी का काफी योगदान है. कांग्रेस व पार्टी के नेताओं द्वारा किये गये कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता. इस मौके पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनरेश सिंह, प्रवक्ता कृष्ण कुमार प्रभाकर, उपध्यक्ष गोरोलाल सिंह, कोषाध्याक्ष विजय कुमार सिंह, राजिक अहमद खान, अंजनी कुमार पप्पू, विनय कुमार, मुकेश कुमार, फखरूद्दीन अली अहमद, प्रमोद कुमार, बृजभान सिंह, राजीव कुमार बबलू, रामरतन गिरि, अखिलेश सिंह, मधुसूदन सिंह, आनंद कश्यप, हसनैन वाइज, एजाज अली मुन्ना सहित अनेक कांग्रेसी नेता मौजूद थे. सभी ने एक स्वर से पार्टी की गतिविधि तेज करने, ग्रामीण स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का निर्णय लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन