रजौली को नगर पंचायत बनाने की मंत्री से रखी मांग

Updated at : 27 Dec 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
रजौली को नगर पंचायत बनाने की मंत्री से रखी मांग

रजौली को नगर पंचायत बनाने की मंत्री से रखी मांग फोटो-15प्रतिनिधि, रजौली. रजौली अनुमंडल मुख्यालय में नगरीय सुविधाओं की बहाली सहित नगर पंचायत बनाये जाने की मांग को लेकर रविवार को पार्टी और समाज से जुड़े लोगों ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री महेश्वर हजारी से नगर भवन में मुलाकात की. इस दौरान लोगों ने […]

विज्ञापन

रजौली को नगर पंचायत बनाने की मंत्री से रखी मांग फोटो-15प्रतिनिधि, रजौली. रजौली अनुमंडल मुख्यालय में नगरीय सुविधाओं की बहाली सहित नगर पंचायत बनाये जाने की मांग को लेकर रविवार को पार्टी और समाज से जुड़े लोगों ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री महेश्वर हजारी से नगर भवन में मुलाकात की. इस दौरान लोगों ने माला पहनाकर इनका स्वागत किया और अपनी मांगे रखी. समाजसेवी प्रवीण कुमार ने बताया कि वर्षों पूर्व रजौली को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की जा चुकी है पर अब तक इसे आधिकारिक मान्यता नहीं मिली है. इसके कारण रजौली का समुचित विकास नहीं हो रहा है. उन्होंने मंत्री से इस दिशा में सार्थक पहल का अनुरोध किया है. इधर पार्टी के प्रदेश सचिव मुकेश विद्यार्थी और नगर के वार्ड पार्षद राजेश कुमार मुरारी ने भी मंत्री से मुलाकात कर नगर की समस्याओं से अवगत कराया. इस दौरान अनिल सिंह व सत्येंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन